गांधी जी आजाद कराये थे अंग्रेज से व वृक्ष आजाद करायेंगे प्रदूषण से : डॉ कौशल किशोर


छः दिवसीय गुजरात प्रवास के बाद घर लौटे पर्यावरणविद डॉ कौशल किशोर जायसवाल

पर्यावरणविद डॉ कौशल किशोर ने छः दिवसीय गुजरात यात्रा का समापन साबरमती गांधी आश्रम में पौधा रोपण कर किया

विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वनराखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद ट्री मैन डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने गुजरात के अहमदाबाद साबर नदी के तट पर  स्थित महात्मा गांधी जी के  आश्रम में कर्नाटक के चंदन का पौधा लगाकर गुजरात के छः दिवसीय यात्रा का समापन किया। इसके पहले वनराखी मूवमेंट के प्रणेता डॉ कौशल ने बताया कि नागेश्वर, सोमनाथ, द्वारिका, जूनागढ़, भेट द्वारका में कपूर का पौधा वितरण और वृक्षों पर रक्षाबंधन के बाद यात्रा के अंतिम दिन आश्रम के लोगों को पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ  पौधरोपण कर उन्हें  पर्यावरण धर्म की आठ मूल ज्ञान मंत्रों  की शपथ दिलाई।  उन्होंने वहां उपस्थित लोगों को संदेश देते हुए  कहा कि जिंदा रहना है तो अपना धर्म के साथ-साथ पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्रों को अपनाना होगा।  उन्होंने  पौधा लगाकर उसे बचाने काभी संकल्प दिलाया।  डॉ कौशल ने यह भी कहा कि  "सोचो साथ क्या ले जाओगे एक पौधा लगाओगे सात पीढ़ी तर जाओगे,

पर्यावरण धर्मगुरु डॉ कौशल ने कहा है कि महात्मा गांधी जी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आजादी की जंग जीतने के लिए देशभर में भ्रमण कर लोगों को जागरुक किया था।  उसी तरह  उन्होंने प्रदूषण से आजादी की जंग जीतने के लिए 58 वर्षों से विश्व के आठ देशों और भारत के 26 राज्यों के 164 जिलों में जाकर प्रदूषण के खिलाफ आजादी की दूसरी जंग जीतने के लिए 52 लाख पौधा रूपी फौजी को मिसाइल के रूप में धरती में लगाने और बचाने का अभियान चलाया है । उसी के कड़ी में  वे छः दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं । साबरमती  आश्रम के इंचार्ज प्रतीक  ने  कहा है कि अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जंग लड़ने वाले महात्मा गांधी की इस आश्रम में आज लंबे अरसे से प्रदूषण के खिलाफ जंग  लड़ रहे पर्यावरणविद डॉ कौशल जी को इस परिसर में आने पर हमलोग गर्व महसूस कर रहे हैं। आश्रम के सभी लोग उनके आभारी हैं जिन्होंने यहां पहुंचकर पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए प्रदूषण की विभीषिका से अवगत कराया। उन्होंने पर्यावरणविद को गांधी जयंती पर वहां आने का निमंत्रण भी दिया। कार्यक्रम में संस्था के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल,  संस्था के यूपी के प्रदेश अध्यक्ष सत्यव्रत तिवारी,  कर्नाटक के भारत कुमार,  संस्था के सचिव अरविंद कुमार, प्रधान सचिव सह पंचायत डाली बाजार के मुखिया पूनम जायसवाल, प्रो अरुण कुमार जायसवाल, रोहित कुमार जायसवाल,ने भी अपना विचार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने