पर्यावरण धर्म के तहत पर्यावरणविद व जिला पार्षद अमित कुमार ने पौधरोपण कर किया गायन मुकाबला का शुभारंभ
रामनवमी पर कंडा, इटको व नावा बाजार में निकले जुलूस में भी शामिल हुए डॉ कौशल व जिला पार्षद अमित
पांच दशक पूर्व से केरकी कुटिया पर रामनवमी पूजा पर लगते आ रहा है मेला
पलामू जिले के छतरपुर चराई पंचायत स्थित कुटिया पर इस वर्ष भी गायन मुकाबला का शुभारंभ विश्व व्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म गुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद ट्री मैन डॉ कौशल किशोर जायसवाल और छतरपुर पूर्वी के जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ केरकी कुटिया परिसर में हिमाचल का कपूर का पौधा लगाकर किया।
इससे पहले पर्यावरण धर्म के तहत कन्या पूजन के पश्चात पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ पर्यावरणविद ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्रों की शपथ भी दिलाई। श्रीरामनवमी पूजा पर लोगों को शुभकामना देते हुए डॉ कौशल ने कहा कि वर्ष 1990 में कुटिया प्रांगण में मेला और दुगोला का शुभारंभ किया गया था। आज उसी परंपरा के अनुरूप आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में क्षेत्र से काफी संख्या में हर उम्र के लोग शामिल होकर मेला व दुगोला दोनों का भरपूर लुफ्त उठाते हैं। जिला परिषद अमित कुमार जायसवाल ने अपने संबोधन में पहले श्रीरामनवमी पूजा की शुभकामना देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मेला व दुगोला का बहुत बड़ा महत्व होता है। उन्होंने कमेटी के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयास के कारण ही मेला व दुगोला का सफल आयोजन होते आ रहा है। आज ऐसे आयोजन की प्रासंगिकता और बढ़ गयी है। ऐसे आयोजन से पुरानी सभ्यता व संस्कृति की रक्षा करने में मदद मिलती है। दुगोला गायन मुकाबला में लोक गायक मुन्ना सिंह और व्यास राहुल कुमार सिंह के जोड़ी ने रात भर एक से बढ़कर एक गीत संगीत प्रस्तुत कर क्षेत्र के लोगों को भरपूर मनोरंजन किया। आयोजन कमेटी में शिवनाथ सुरीला, कपिल सिंह, पूर्व प्रमुख जगनारायण सिंह, बिरजू सिंह,मनोज गुप्ता, सुभाष गुप्ता, पंकज विश्वकर्मा, कृष्ण यादव, संजय यादव, मोती साव, दीपक गुप्ता, कमलेश यादव, उमेश राम, कप्पू सिंह, अक्षय ठाकुर, कुलदीप सिंह, सोहराई सिंह, नागेश्वर सिंह, लाल बिहारी यादव, उपेंद्र सिंह आदि शामिल थे।