डालटनगंज में नवजात शिशु का शव बरामद, कुत्ते ने नोचा शव का हिस्सा | Newborn baby body found


एसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई, पूर्व पार्षद ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप

डालटनगंज शहर थाना क्षेत्र के आबादगंज मोहल्ले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आर्यन हॉस्पिटल के पास एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ। शव की स्थिति अत्यंत वीभत्स थी — कुत्तों ने शव का आधा हिस्सा नोच डाला था।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने इसे गंभीरता से संज्ञान में लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम को मौके पर भेजा। उनके निर्देश पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पूर्व पार्षद मनोज सिंह का बयान:-

घटना को लेकर पूर्व वार्ड पार्षद मनोज सिंह ने गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा, "यह मामला बेहद गंभीर है। ऐसा मामला पहले भी देखा गया है। खासकर इस हॉस्पिटल के आसपास पहले भी कई बार संदिग्ध परिस्थितियों में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं।"

उन्होंने डॉक्टर संजय कुमार और डॉक्टर सीमा पर भी गंभीर आरोप लगाए। मनोज सिंह का कहना है कि, "इनके अस्पताल के आस-पास पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं घट चुकी हैं। सवाल यह उठता है कि आखिर बार-बार ऐसा क्यों हो रहा है?"

जांच की दिशा में पुलिस सक्रिय:-

फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और इस बात का पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि शव को वहां किसने फेंका। पुलिस ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

स्थानीय लोगों में आक्रोश:-

घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह एक बड़ा सामाजिक अपराध बन सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने