मनातू थाना कांड सं0-16/2025, दि0-03.02.2025, धारा 303(2)/334(1) B.N.S. - 2023
पलामू जिला अंतर्गत मनातू थाना क्षेत्र में दिनांक 02.02.2025 की रात्रि भारतीय स्टेट बैंक, पदमा के सामने स्थित एक मोबाइल दुकान में चोरी की घटना घटी। पीड़ित आशिष कुमार, पिता मोहन प्रसाद, ग्राम बंशी खुर्द, थाना मनातू ने दिनांक 03.02.2025 को थाना में लिखित आवेदन दिया कि अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान के वेंटिलेटर को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और 29 स्क्रीन टच मोबाइल, 03 इयर बड्स एवं एक लाल रंग का बॉक्स (कुल अनुमानित मूल्य ₹5,00,000/-) चोरी कर लिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मनातू थाना कांड सं0-16/2025 के तहत धारा 303(2)/334(1) B.N.S. - 2023 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज (पांकी) के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।
छापामारी दल द्वारा कांड का त्वरित उद्भेदन करते हुए कुल 29 स्क्रीन टच मोबाइल, 03 इयर बड्स एवं लाल रंग का बिल बॉक्स बरामद किया गया।
गिरफ्तारी विवरण:-
1. तकरीम अंसारी उर्फ बबल (उम्र- 19 वर्ष), पिता सलीम अंसारी, निवासी रूदीडीह, थाना- नावाजयपुर, जिला- पलामू।
और मास्टरमाइंड महफुज आलम (उम्र- 24 वर्ष), पिता- फैयाज आलम, निवासी पदमा, थाना मनातू, जिला पलामू गिरफ्तारी के डर से फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
विधिवत निरुद्ध:-
1. (उम्र- 16 वर्ष),
जप्त सामानों का विवरण:-
Oppo - 11 मोबाइल
Realme - 05 मोबाइल
Vivo - 06 मोबाइल
Tecno - 07 मोबाइल
CMF Buds - 03 पीस
लाल रंग का बिल बॉक्स - 01 पीस
छापामारी दल के सदस्य:-
1. श्री मनोज कुमार झा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज (पांकी)।
2. पु०अ०नि० निर्मल उराँव, थाना प्रभारी, मनातू थाना।
3. पु०अ०नि० संतोष कुमार गुप्ता (अनुसंधानकर्ता)।
4. स०अ०नि० तुराम पुरती।
5. स०अ०नि० सत्येन्द्र कुमार।
6. मनातू थाना सशस्त्र बल।
पलामू पुलिस जनता को आश्वस्त करती है कि अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी तथा शेष फरार अभियुक्त की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।