चिकित्सा और शिक्षा पूरा देश में निशुल्क करने के लिए मेरा साथ दे : प्रदेश अध्यक्ष |Rastriya Surkasha Party


राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड अगेंस्ट करप्शन के केंद्रीय संगठन मंत्री निपु सिंह ने कहा कि पूरे देश में चिकित्सा और शिक्षा को निशुल्क करने के लिए एक मंच पर आकर मेरा साथ दें सिंह ने जोर देकर कहा कि अगर देश को खुशहाली हर इंसान देखना चाहते हैं तो शिक्षा और चिकित्सा को पूरे देश में निशुल्क करना होगा क्योंकि यह दोनों लूट का बहुत बड़ा अड्डा बन गया है ।


और उन्होंने कहा कि पूरा देश में जितने भी प्राइवेट अस्पताल है उसमें निशुल्क इलाज हो और प्राइवेट स्कूल में निशुल्क पढ़ाई हो और कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रत्येक इंसान को यह जिम्मेवारी लेना होगा और राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के कंधे से कंधे मिलाकर साथ चलना होगा और कहा कि ऐसा नहीं होगा तो वहीं हाल होगा जैसा बिहार में शिक्षक सतर हजार से अधिक पेमेंट प्रति महीना ले रहे हैं लेकिन उनको भारत कब आजाद हुआ और भारत का प्रथम राष्ट्रपति कौन था यह भी पता नहीं रहता है श्री सिंह ने कहा कि होली के बाद रांची जिला में पदयात्रा,धरना, आंदोलन और अनशन इसके लिए राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी करेगी और पूरे देश में जागरूकता अभियान नवंबर महीना से उत्तर प्रदेश गाजियाबाद से शुरुआत किया जाएगा और जनता को जागरूक किया जाएगा और यह दोनों मुद्दे को देश में महा आंदोलन बनाया जाएगा और जब तक यह पूर्ण रूप से लागू नहीं हो जाता तब तक राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी अपना आंदोलन जारी रखेगी और लूट रहे प्राइवेट स्कूल और प्राइवेट अस्पताल का विरोध करते रहेगी ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने