जो देश अपने संस्कृति व संस्कारों की रक्षा नहीं कर पाता, वह नहीं रच पता है इतिहास : डॉ. जी. एन. खान |MKDAV student will give their presentation at the state level


भारत विकास परिषद द्वारा एम.के.डी.ए.वी. में देशभक्ति समूह गान का हुआ आयोजन

भारत विकास परिषद मेदनीराय शाखा पलामू द्वारा एम.के.डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल डालटेनगंज में देशभक्ति समूह गान ( हिंदी - संस्कृत ) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डी.ए.वी की परंपरा अनुसार वैदिक मंत्रोचार के बीच दीप प्रज्वलन से हुआ। तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं ने हिंदी में " सूरज बदले, चंदा बदले " एवं संस्कृत में "मनसा सततम स्मरणीयम " मनोहारी गीत प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल झारखंड क्षेत्र आई के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी सह प्राचार्य एम.के.डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल डालटेनगंज डॉक्टर जी.एन खान ने कहा कि भारत विकास परिषद देश की सांस्कृतिक विरासत के ध्वजवाहकों को परखने का पुनीत एवं प्रशंसनीय कार्य कर रहा है। यह देश की अस्मिता एवं स्वाभिमान हेतु परम आवश्यक है। जो देश अपने संस्कृति व संस्कारों की रक्षा नहीं कर पाता है ,वह इतिहास नहीं रच पता है। भारत विकास परिषद के पांच सूत्र संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण छात्रों में नैतिक आचरण के आधार बन सकते हैं। संस्था के प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद एवं शिकागो धर्म सम्मेलन की चर्चा करते हुए डॉक्टर खान ने छात्रों से राष्ट्रभक्ति एवं धार्मिक जागरण की प्रेरणा लेने की बात कही। प्राचार्य जी ने बताया कि डी.ए.वी संस्था स्वामी दयानंद एवं आर्य समाज के ध्वजवाहक के रूप में  कार्य करती है। ऐसे में भारत विकास परिषद का इस विद्यालय में यह आयोजन हमारे उद्देश्य पूर्ति में भी सहायक है । हम इसे अपना सौभाग्य मानते हैं,गर्व महसूस करते हैं।डॉक्टर खान ने कमिर्यों को पूरा करने का आश्वासन देते हुए छात्रों को राज्य स्तर पर सफलता प्राप्त करने की शुभकामना दी । 

इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष झारखंड प्रांत सह अवकाश प्राप्तकर्मी कल्याण विभाग झारखंड सरकार श्री सत्येंद्र तिवारी ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि ये छात्र भारतीय संस्कृति एवं संस्कार के वाहक हैं। डी.ए.वी की सहभागिता से हमारी संस्कृति सुरक्षित रहेगी, ऐसा विश्वास है। उन्होंने भारत विकास परिषद के उद्देश्यों की चर्चा करते हुए उन्हें पूरा करने का दायित्व छात्रों को सौंपने का आग्रह किया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष श्री कृष्णा प्रसाद साहू, सदस्य श्री राज मुनि सिंह, श्री रामनाथ सिंह, श्री विश्वनाथ प्रसाद, श्री अर्जुन दुबे , श्री सत्य साम्राज्य , श्री विशाल महालका एवं श्री गौतम ठाकुर उपस्थित थे। गीत प्रस्तुत करने वाली छात्राएं अदिति कुमारी, आराध्या पाठक, मोनू प्रिया, खुशी कुमारी, सोनी प्रिया, दुबे आर्य मां, सृष्टि , रितिका पाठक एवं रुचिता पाठक थी। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन सचिव श्री शंकर दयाल सिंह ने किया एवं संचालन शिक्षिका श्रीमती प्रतिमा वर्मा ने किया एवं इसे सफल बनाने में श्री नीरज सिंहा, श्री अनंत पाठक एवं शुश्री अनुश्री चक्रवर्ती ने भरपूर सहयोग किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने