सृष्टि व प्रकति को बचाने के उद्देश्य से ही नवरात्र में किया जाता है कन्यापूजन : पर्यावरणविद कौशल, पार्षद अमित व मुखिया पूनम |Kanyapujan- Navratri Puja


पलामू।
शनिवार को छतरपुर पूर्वी के जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल, डाली बाजार के मुखिया पूनम जायसवाल, प्रो, अरुण कुमार जायसवाल और उनके पिता  विश्व व्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वनराखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद ट्री मैन डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने  दुर्गा पूजा को लेकर कई स्थलों पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर मां दुर्गा व  कन्याओं की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सलामती व सुख समृद्धि की दुआ मांगी। वहीं पड़वा प्रखंड के लोहड़ा  में मां दुर्गा की प्रतिमा को  विसर्जन से पूर्व  बेल का पौधा समर्पित किया। इसीतरह छतरपुर के सिलदाग, विषयपुर व  बगैया में मां दुर्गा की पूजा अर्चना के बाद फलदार पौधा वितरीत किया । वहीं शहर के बाईपास रोड स्थित मां शेरावाली क्लब में कन्या पूजन कर आशीर्वाद लेने के बाद  कन्याओं को विदाई में उन्हें तुलसी का पौधा दान किया। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन में  तुलसी का सेवा व सेवन दोनों ही महत्वपूर्ण है। एक तरह जहां तुलसी की सेवा से घर आंगन पवित्र हो जाता है वहीं सेवन से शरीर के सभी विकार व प्रदूषण दूर हो जाता है। इसीलिए हिन्दू संस्कृति में तुलसी पौधा को घर के आंगन में लगाने का एक खास महत्व है। पर्यावरण धर्म गुरु डॉ कौशल ने पूजा की शुभकामना देते हुए कहा कि  नवरात्रा में सृष्टि को बचाने के लिए देवी स्वरूपा कन्याओं को पूजन करने की परंपरा है। वहीं पर्यावरण धर्म के तहत  प्रकृति कलश यात्रा में पौधा दान कर वृक्ष देव को पूजन कर प्रकृति को बचाने का विधान है। पर्यावरण धर्म के प्रावधान के अनुसार कोई भी व्यक्ति को जन्मदिन व जीवन के किसी भी शुभ कार्य पर पौधा लगाने या दान करने का विधान है।
जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल ने कहा कि माँ दुर्गा ने  दस दिन तक महिषासुर से युद्धकर उसे पराजित की थी। वहीं भगवान राम ने भी माँ दुर्गा की उपासना  कर उनका आशीर्वाद लेकर रावण को पराजित किया था । इसीलिए पूरे सनातन संस्कृति को मनाने वाले लोग नवरात्रा एवं दशहरा में शक्ति स्वरूपा माँ की उपासना करते है। क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रमुख लोगों में मां शेरावाली क्लब के सभी सभी लोग नेहा देवी,मैनेजर विश्वकर्मा,डाली बाजार के उप मुखिया अफजाल अंसारी, चरित्र सिंह, महेंद्र सिंह ,पुनीत सिंह, कोमल जायसवाल, शिल्पा जायसवाल, विकास कुमार आदि शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने