डालटनगंज विधानसभा में इंडिया गठबंधन से जेएमएम उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित : दीपक तिवारी |JMM Palamu


झामुमो के युवा नेता एवं इंडियन रोटी बैंक के झारखंड प्रदेश कॉर्डिनेटर दीपक तिवारी के नेतृत्व में आज झामुमो के युवा नेताओं ने माननीय मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर से उनके गढ़वा स्थित आवास पर मुलाकात की। उनके साथ मार्टी कला बोर्ड के सदस्य, संत मरियम स्कूल पलामू के निदेशक व झामुमो के युवा नेता अविनाश देव व अन्य झामुमो नेता शामिल थे। इस दौरान माननीय मंत्री से विधानसभा चुनाव, 2024 में पलामू जिले के 76 डालटनगंज विधानसभा  सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा(जेएमएम) कार्यकर्ता को टीकट देकर प्रत्याशी बनाने की मांग की। दीपक तिवारी ने कहा कि इंडिया गठबंधन से जेएमएम कार्यकर्ता को टीकट मिलने से डालटनगंज विधानसभा सीट पर जीत सुनिश्चित है। प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया में ध्यान रखते हुए जेएमएम से प्रत्याशी उतारने के सकारात्मक परिणाम आएंगे।

माननीय मंत्री ने झामुमो नेताओं को टीकट दिये जाने को लेकर पार्टी के वरीय नेतृत्व के समक्ष बात रखने एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए टीकट वितरण पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

दीपक तिवारी ने कहा कि यहां के जेएमएम कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। साथ ही जनता का भी जनसमर्थन मिल रहा है। झामुमो में पार्टी के लिए समर्पण भाव रखने के साथ-साथ सकारात्मक सोच वाले युवा कार्यकर्ता भी हैं। विधानसभा चुनाव में मौका मिलने पर पार्टी का एक अपना सीट होगा। वहीं क्षेत्र के विकास में गति मिलेगी। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने मईंयां सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना, गुरूजी स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना, अबुआ आवास योजना सहित अन्य विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है। सीधे तौर पर पर इसका लाभ आम जनता को मिल रहा है। जनकल्याणकारी योजनाओं से श्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। इससे पार्टी का भी जनाधार मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि मंईया सम्मान योजना के लाभुकों को सरकार दिसंबर से प्रतिमाह 2500 रूपये देगी। वर्तमान में सरकार प्रतिवर्ष 1200 रूपये दे रही है। महिला बहनों/ गृहलक्ष्मी के एकाउंट में सीधे राशि जा रही है। इससे महिला बहनों को बड़ी राहत मिली है। उन्हें किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है।  इसके अलावा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डालटनगंज विधानसभा सीट झामुमो को दिया जाता है, तो पार्टी के साथ-साथ यहां की जनता को लाभ मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने