एम.के.डी.ए.वी. के छात्रों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिला सांत्वना पुरस्कार |India Development Council Jharkhand


भारत विकास परिषद झारखंड, द्वारा राज्य स्तरीय देश भक्ति समूह गान ( हिंदी - संस्कृत ) प्रतियोगिता, सरला बिरला विश्वविद्यालय नामकुम रांची में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न विद्यालयों से अनेक छात्र प्रतिभाग किए थे। एम.के.डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल  डालटेनगंज के आठ छात्रों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया और सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। विजेता छात्रों को 22 अक्टूबर 2024 को विद्यालय की प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर विद्यालय के प्राचार्य सह डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल झारखंड क्षेत्र आई, के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी डॉक्टर जी. एन. खान ने सम्मानित किया।

छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए प्राचार्य जी ने कहा कि यह एक बड़ी उपलब्धि है। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से छात्रों का चहूमुखी विकास होता है। भारत विकास परिषद भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता आधारित प्रतियोगिताओं के माध्यम से नैतिक मूल्यों को विकसित करने का सराहनीय कार्य कर रहा है। हमारे छात्र संस्कृत भाषा में गायन कर अपने संस्कार और संगीत प्रतिभा का परिचय दिए । मैं उन्हें बधाई एवं शुभकामना देता हूं। 

इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि श्री जटाशंकर चौधरी जी, अवकाश प्राप्त आयुक्त, झारखंड सरकार थे।  निर्णायक मंडली में आकाशवाणी व दूरदर्शन केंद्र रांची के संगीत विशेषज्ञ व  अधिकारी वृन्द थे । इस प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राएं आर्यम सृष्टि, सोनी प्रिया दुबे , रितिका पाठक, रुचिता पाठक, आराध्या पाठक, खुशी कुमारी , प्रिया एवं अदिति कुमारी ने प्रतिभाग किया । उनके साथ विद्यालय के संगीत शिक्षक श्री नीरज कुमार सिंहा , श्री अनंत पाठक एवं सुश्री अनुश्री चक्रवर्ती भी रांची गई थी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने