डॉ कौशल को दीर्घायु होने की कामना करते हुए केंद्रीय मंत्री ने पर्यावरण के क्षेत्र किये कार्यों की सराहना की |Happy Birthday Dr. Kaushal


विश्व व्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म गुरु व बनाराखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद ट्री मैन डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने अपने 71वें जन्मदिन पर पर्यावरण धर्म के पहले मूल मंत्र के तहत केंद्रीय महिला विकास और शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी को  पौधा दान किया। उन्होंने  गुमला और पलामू में पौधा रोपण व वृक्षों  पर रक्षाबंधन कर  अपने 71वां जन्मदिन पर  देश दुनिया के तमाम लोगों को प्रदूषण से मुक्ति और सुखद जीवन की कामना की। 
पर्यावरणविद ट्री -मैन डॉ कौशल को 71 वें जन्मदिन पर केंद्रीय महिला विकास व  शिक्षा  मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बधाई देते हुए कहा कि आप लंबे समय से देश दुनिया को पर्यावरण के प्रति न सिर्फ जागरूक किया है बल्कि उसे  सुरक्षित  व संरक्षित करने  के लिए सराहनीय कार्य किया है । उन्होंने  आगे भी  इस क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते रहने की मंगल कामना की। 

पर्यावरणविद ट्री मैन डॉ कौशल ने कहा है कि वे अपने 71 वें जन्मदिन  पर 71 पौधों का वितरण और रोपण कर लोगों को बताया कि उनके द्वारा 1967 में  "'जंगल लगाओ जंगल बचाओ" और 1976 पर्यावरण धर्म के तहत  बनराखी मूवमेंट को अभियान रूप में नेपाल भूटान बर्मा सिंगापुर मलेशिया अज़रबैजान और थाईलैंड  समेत देश के 22 राज्यों के 131 जिलों में 50 लाख से अधिक निशुल्क पौधों का वितरण किया है।  वहीं 20 लाख वन वृक्षों पर रक्षा बंधन कर करोड़ों लोगों को पर्यावरण के प्रति सुरक्षित और संरक्षित रखने  का पाठ पढ़ाया है । उन्होंने अपने जन्मदिन पर  लोगों से अपील किया है कि सृष्टि को बचाना है तो लोग अपना धर्म के साथ-साथ पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्रों को अपने जीवन के दिनचर्या में शामिल करें । जिससे जीवन व प्रकृति दोनों सुरक्षित रहेगा। मौके पर  पर  डाली बाजार पंचायत के मुखिया पूनम जायसवाल , पूर्व मुखिया अफजाल अंसारी , उमेश यादव, अरुण यादव, सुभाष गुप्ता, बसंत गुप्ता, सुचित  जायसवाल चंदन विश्वकर्मा सत्य सिंह सहित उपस्थित कई लोगों ने भी डॉ कौशल के सुखद व स्वस्थ रहने की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने