किशोर ने किया भुतहा तालाब दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, कहा असुरी शक्ति को नष्ट करने का बल दें मां |Durga puja pandal inaugurate


रांची।
1926 से श्री दुर्गा पूजा समिति, भुताहा तालाब में मां की अराधना इस साल भी हो रहा है। इसके लिए बने पूजा पंडाल का उद्घाटन श्री चेती दुर्गा पूजा समिति के मुख्य संरक्षक श्री किशोर साहू,राज कुमार गुप्ता, उदय साहू, श्री शंकर दुबे द्वारा एवं दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष उमंग सुल्तानिया महामंत्री प्रिंस मेहता  कार्यकारी अध्यक्ष राहुल सिंह किया गया। इस अवसर पर संजय सिंह ने कहा की शक्ति की अधिषष्ठी मां दुर्गा हमेशा से दुष्टो का नाश करती आई है।

प्रवक्ता नमन भारतीय ने कहा की हिन्दू धर्म के शास्त्रों में उल्लेख है की हम अपने सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना पुरे विधि विधान के साथ करें।

उद्घाटन में समिति के मुख्य संरक्षक किशोर साहू, शंकर दुबे वरिष्ठ संरक्षक उदय साहू, राज कुमार गुप्ता,अध्यक्ष उमंग सुल्तानिया, महामंत्री प्रिंस मेहता, कार्यकारणी अध्यक्ष राहुल सिंह,संजय सिंह (लल्लू सिंह),गोपाल पारीक, रवि कुमार पिंकू, ने सयुंक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया।

 उद्घाटन समारोह में संस्था के संजय सिंह (लल्लू सिंह),करण सिंह, अर्जुन सिंह, नमन भारतीय, बबलू वर्मा, रोहन सिंह, आशीष रजक,आकाश रजक, आदी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने