अविनाश देव ने महाष्टमी एवं महानवमी को दर्जनों पूजा-पंडालों में माता रानी के किए दिव्य दर्शन, बोले दशहरा अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है


पलामू।
मेदिनीनगर का पूरा इलाका पूजा-पंडालों से पटा हुआ है, वहीं वातावरण भक्तिमय है। माता के दर्शन के लिए भक्तों का भीड़ उमड़ पड़ी है, वहीं श्री केंद्रीय दुर्गापूजा महासमिति के संरक्षक होने के नाते संत मरियम स्कूल के चेयरमैन सह झामुमो युवा नेता अविनाश देव ने लगभग सभी पूजा-पंडालों में जा-जाकर माता रानी जी दिव्य दर्शन किए। मौके पर महिला, पुरुष, बूढ़ा, बच्चा आदि की भीड़ देखते बन रही थी। पूजा-पंडालों की भव्यता माता रानी के दरबार में चार चांद लगा रही थी, वहीं पुलिस-प्रशासन भी अपने कर्तव्य पर दृढ़-निश्चय दिखे, जिस कारण सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद था। इसके अलावे सभी पूजा समितियों के लोग पर्यावरण की स्वच्छता का ख्याल रखे हुए थे। समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य सदस्यों ने अविनाश देव का गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया। क्लब समिति के सदस्यों एवं दर्शकों को संबोधित करते अविनाश देव ने कहा कि दशहरा अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। आगे उन्होंने कहा कि महानवमी को बेटियों की पूजन होती है। हम वैसे माता-पिता से कहना चाहेंगे, जो गर्भ में ही बेटियों को हत्या कर देते हैं। उन नन्हे फरिश्ते को धरती पर आने दें, क्योंकि आज जमाना बदल गया है। लोग प्रगतिशील विचार के हैं। आज आप सिर्फ अपनी बच्चियों की पढ़ाई, लिखाई एवं उत्तम परवरिश करें। आज के समय में एक बेटी, दस बेटों के बराबर है। विनेश फोगाट से लेकर पीवी सिंधु तक, दीपिका से लेकर पीटी उषा तक, माया, ममता, जय ललिता से लेकर कल्पना सोरेन तक...इसका उदाहरण है। बदलते वक्त के साथ नौजवानों को मशविरा देंगे कि अब लड़कियों को कमजोर न समझें और आप सब नशाखोरी से दूर रहकर अपने कैरियर को अपना लक्ष्य बनाएं, क्योंकि आप देश के भविष्य, समाज के हीरा एवं घर के रौशनी हैं। साथ ही उन्होंने माता रानी से अपने राज्य एवं अपने डालटनगंज-भंडारिया विधानसभा क्षेत्र की उन्नति की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने