आजसू पार्टी पलामू जिला की बैठक सम्पन्न,आजसू समर्थित एनडीए प्रत्याशी को जीताने का संकल्प : सतीश कुमार |AJSU Party Palamu District Committee


आजसू पार्टी पलामू जिला कमिटी का बैठक बिजय मेहता के आवास सुदना मे सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष संतन मेहता ने किया।
आजसू पार्टी केन्द्रीय सचिव सह गढवा जिला प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि झारखण्ड में अब एनडीए की सरकार बनेगी। 5 बर्ष तक हेमंत सोरेन ने झारखंडी जनता को बरगला झुठ लुट की अपसंस्कृति शुरू किया है। बेहतर राज्य की कल्पना आजसू पार्टी के सुप्रिमो सुदेश कुमार महतो व एनडीए के पास ही है। पलामू प्रमंडल मे आजसू पार्टी को सिट नही मिलना कार्यकर्ता मे थोड़ा मासूमियत है। मगर राज्य हितों की रक्षा के लिए तमाम कार्यकर्ता आजसू समर्थित झारखण्ड आन्दोलनकारी व एनडीए के पक्ष में पुरी ताकत झोंक कर जिताने का कार्य करेंगे।
बिजय मेहता केन्द्रीय सचिव ने कहा कि हमारे सभी कैडर पलामू प्रमंडल के 9 सिट पर एनडीए का बिजय पताका लहराने के लिए तत्पर हैं।
विकेश शुक्ला केन्द्रीय सचिव ने कहा कि मईया सम्मान योजना झामुमो के द्वारा भ्रम फैला कर आधी आबादी को गुमराह कर सत्ता में काबिज होने का मनसूबा पाली है जो पुरी तरह धोखा है। अगर आपको सम्मान देना था तो 5 बर्ष का एरियर्स जोड कर सभी माताओं बहनों को 60 हजार रुपये देना था। अलग राज्य बने 24 साल बित गया, आज तक झारखण्ड आन्दोलनकारीयो को सम्मान नही दिया।बैठक में केंद्रीय सचिव बबलू गुप्ता ने कहा कि हम सब सभी शिकवा शिकायत भूल कर एनडीए को जिताने के लिए कमर कस ले। बैठक में तुलसी शुक्ला  बिरेन्दर सिह देवेन्द्र सिंह संतन मेहता अखिलेश कुमार श्रवण मेहता बिमलेश कुमार सिंह बिक्रम सिंह राम निवास कुमार छात्र नेता अभिशेख राज प्रदीप कुमार आदि शामिल थे। 27 अक्टूबर को जिला के सभी प्रखंड केन्द्रीय कमेटी व सभी अनुसांगीक ईकाइ के सभी पदाधिकारी की बैठक मेदनीनगर में रखी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने