श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का कलश यात्रा 12 अक्टूबर को, अरणी मंथन व अग्नि प्रज्वलित 13 अक्टूबर को |Singra Daltonganj In Palamu


पलामू जिले के मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के सिंगरा में त्रिदंडी स्वामी श्री जीयर स्वामी जी महाराज के नेतृत्व में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ 12 अक्टूबर को आयोजित कलशयात्रा के साथ शुरू हो जाएगा। यह जानकारी महायज्ञ समिति के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने दी। अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि 12 अक्टूबर को सुबह 11 बजे महायज्ञ स्थल से कलशयात्रा शुरू होगा जो बीसफूटा बैरिया चौक होते हुए छः मुहान चौक होते हुए, पुलिस लाइन रोड,बीसफुटा होते हुए पुनः सिंगरा अमानत नदी तट पर पहुंचेगी जहां यज्ञाचार्य द्वारा विधिवत पूजन के बाद श्रद्धालु कलश में जल भरेंगे। अध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि कलशयात्रा में भाग लेने के लिए श्रद्धालुओं को खुद से कलश लेकर यज्ञ स्थल पर आना होगा। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर को अरणी मंथन व अग्नि प्रज्वलित के बाद हवन पूजन शुरू हो जाएगा। 16 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय धर्म सम्मेलन एवं रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया है। 17 अक्टूबर को पूर्णाहूति होगी। विजय सिंह ने बताया कि 11 अक्टूबर से सुबह 11 बजे से शाम छः बजे तक भागवत संकल्प कथा एवं सुबह नौ बजे से रात्रि नौ बजे तक प्रवचन होगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने