पलामू में चिराग पासवान ने भरी हुंकार, कहा चिराग शेर का बेटा है |Union Minister Chirag Paswan In Palamu


पलामू के लेस्लीगंज प्रखंड मुख्यालय के गांधी चौक के समीप अटल स्मृति भवन परिसर में वीर बाबा चौहरमल और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के प्रतिमा का अनावरण लोजपा के सांसद सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के द्वारा किया गया।
सांसद सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का स्वागत पुष्पमाला उपहार देकर किया गया साथ ही उनके स्वागत में हजारों की संख्या में लोग मौजूद होकर नारे भी लगाए। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के आगमन को लेकर में पुलिस चप्पे चप्पे पर नजर बनाए हुए थे सुरक्षा की दृष्टिकोण से जगह-जगह पर पुलिस तैनात थी।
चिराग पासवान ने कहा कि मैं झारखंड का बेटा हूं क्योंकि मेरा जन्म जब हुआ था तब झारखंड और बिहार एक थे कि जिस राज्य का मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हो और भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गया हो उससे हमारे राज्य का देश विदेश में शर्मसार हुआ है। मेरे पिताजी गरीबों के लिए जनकल्याण योजनाएं लागू कर 80 करोड़ से भी ज्यादा गरीबों को लाभान्वित करने का काम किए हैं उन्होंने राज्य सरकार पर और भी जमकर निशाना साधा।
मौके पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पाकी विधानसभा के वर्तमान विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशी भूषण मेहता,लवली गुप्ता,प्रकाश मेहता,सुनील पासवान, लाला प्रसाद यादव, सरोज चटर्जी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज झा थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता प्रदीप कुमार अरुण कुमार बावरी अजय कुमार और सशस्त्र बल और अन्य गणमान्य लोगों के साथ हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने