भाजपा को दिख रही पलामू में बड़ी हार : राजेंद्र सिन्हा |These people do politics of dividing and breaking: Rajendra


अमर बाउरी के बयान को झामुमो ने बताया राजनीति से प्रेरित किया कड़ा हमला

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी के पलामू दौरे और उनके बयान के बाद झामुमो ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। झामुमो पलामू के अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा "ये लोग बांटने तोड़ने की राजनीति करते हैं, अमर बाउरी जी का बयान सरकार को बदनाम करने के लिए दिया गया है। झारखंड का हितैषी कौन है, जनता सब जानती और समझती है, अब ये लोग किसी तरह से समाज में जहर घोलना चाहते हैं। श्री सिन्हा ने इस घटना को भाजपा पर राजनीतिक मोड़ देने का नाम देते हुए कहा पलामू में भाजपा को हार दिख रही है, इसी वजह ये लोग पलामू में आ कर यहां के लोगों को भड़काने में लगे हैं। पलामू के होनहार युवक की मौत ने हम सबों को झकझोर कर रख दिया है। परंतु भाजपा को किसी नौजवान की मृत्यु में भी राजनीति नजर आ रही है। परिवार और पार्टी तोड़ते तोड़ते इनकी संवेदना मर चुकी है। झामुमो झारखंड के नौजवानों, गरीबों दलितों के साथ है, इनका दुख हमारा दुख है। भाजपा 2 करोड़ नौकरी देने के नाम पर सत्ता में आई थी, आज नौजवान जानना चाहते हैं की कहां है 22 करोड़ नौकरी। मईया सम्मान योजना से डरी हुई भाजपा आज समाज को बांटने और तोड़ने में लगी है। बहाली के लिए दौड़ का नियम काफी पुराना है, पलामू के नौजवान की मृत्यु बहुत ही दुखद है, माननीय हेमंत सोरेन जी काफी संवेदनशील हैं और इसकी एक उच्च स्तरीय जांच हो रही है। नेता प्रतिपक्ष और  भाजपा की गंदी राजनीति पलामू में नहीं चलने वाली है। इस मौके पर सचिव सन्नू सिद्धिकी, केंद्रीय समिति सदस्य सुनील तिवारी, वरिष्ठ नेता विनय सिंह युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी शुक्ला, सचिव आशुतोष विनायक मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने