सर्वे भवंतु सुखिनः के हमेशा पक्षधर रहे हैं ब्राह्मण समाज : रूचिर |Sarva Brahman Development Committee


सर्व ब्राह्मण विकास समिति का हुआ गठन सुरेंद्र तिवारी अध्यक्ष एवं त्रिपुरारी तिवारी बने सचिव

डालटनगंज रेड़मा ठाकुरबारी मंदिर के प्रांगण में सर्व ब्राह्मण विकास समिति की बैठक युगल किशोर तिवारी की अध्यक्षता में की गई। बैठक का संचालन रुचिर कुमार तिवारी ने किया। बैठक में सर्वप्रथम यशवंत तिवारी ने बैठक के विषय वस्तु से अवगत कराया और उन्होंने कहा कि आज जो सर्व ब्राह्मण विकास समिति की बैठक की गई है इसका उद्देश्य सर्वप्रथम ब्राह्मण समाज का कल्याण एवं उनकी समस्याओं का निदान करना होगा। बैठक में सर्वप्रथम अधिवक्ता रूचिर कुमार तिवारी ने सभी विप्र परिवारों को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया एवं आशीर्वाद लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से सुरेंद्र तिवारी को सर्व ब्राह्मण विकास समिति का अध्यक्ष एवं अधिवक्ता त्रिपुरारी तिवारी को सचिव निर्वाचित किया गया। वही सर्वसम्मति से अधिवक्ता रुचिर कुमार तिवारी को संरक्षक बनाया गया।

अधिवक्ता श्री रुचिर तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज सर्वे भवंतु सकिना को साथ लेकर चलने वाला सृष्टि में एक मात्र प्राणी है वह सब का विकास निरोगी एवं सबका कल्याण करने की बात कहता है और इसीलिए वह हमेशा विश्व का कल्याण हो का नारा भी लगता है।

बैठक में सर्वसम्मति से 31 सदस्यिय कार्यकारिणी सदस्य का गठन किया गया। सभा को विवेकानंद त्रिपाठी, कामेश्वर तिवारी, शिवकुमार तिवारी,मनधारी दुबे शिव ध्यान तिवारी, श्री सच्चिदानंद पाठक, युधिष्ठिर तिवारी, रविंद्र तिवारी, अधिवक्ता यशवंत कुमार तिवारी, बलिराम तिवारी, राजेंद्र शुक्ला उर्फ बाबा रंगबाज, पंकज दुबे, आदि ने विचार व्यक्त किया। 

सभा में दयाशंकर तिवारी ,करुणा शंकर तिवारी, जनार्दन तिवारी, सुशील शुक्ला, बिहारी शुक्ला, उपेंद्र तिवारी, भास्कर तिवारी, भरत तिवारी , राहुल कुमार तिवारी,कोमल तिवारी, नन्हकू तिवारी, विकास कुमार तिवारी, अभिषेक तिवारी, जितेंद्र तिवारी , उदय तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी, आर्यन पांडे, अनुपम तिवारी, उपेंद्र तिवारी विनीत तिवारी गौतम दुबे गोरखनाथ दुबे सुधाकर झा कृपा शंकर तिवारी सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने