प्रतिज्ञा यात्रा: डाल्टनगंज-भंडरिया विधानसभा के सर्वांगीण विकास और सामाजिक मुद्दों पर विशेष पहल की आवश्यकता |pledge journey


झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री श्री के. एन. त्रिपाठी के द्वारा दिनांक 10 सितम्बर को सिंगरा की पावन भूमि से ऐतिहासिक प्रतिज्ञा यात्रा का शुभारंभ किया गया। जो आज प्रतिज्ञा यात्रा का दूसरा दिन है।आज 11 सितम्बर दिन बुधवार को हमिदगंज के बी० एन० कालेज के फिल्ड से प्रारंभ हुआ।आज‌ का यह यात्रा हमिदगंज के बी० एन० कालेज से प्रारंभ होकर,कुण्ड मुहल्ला , हास्पिटल रोड से होकर मुस्लिम नगर के क्ई क्षेत्रों में पहुंचेगा।फिर कल दिनांक 12 सितम्बर दिन गुरुवार को प्रतिज्ञा यात्रा का तिसरा दिन शाहपुर और नगर निगम क्षेत्र के अन्तर्गत शामिल हुए नए वार्ड के कई हिस्सों से गुजरेगा।

प्रतिज्ञा यात्रा के पूर्व एक दुःखद खबर पलामू  मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में कैदी कुंदन कुमार पांडेय के मौत मामले को लेकर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री श्री के० एन० त्रिपाठी जी सदर अस्पताल पहुंचकर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तत्पश्चात वरीय अधिकारियों से वार्ता कर ठोस कदम उठाने को कहा।

आज दूसरे दिन के यात्रा का प्रारंभ हमिदगंज से हुआ। जहां माननीय पूर्व मंत्री श्री के० एन० त्रिपाठी जी का स्वागत गर्मजोशी से किया गया जहां सैकड़ों स्थानीय लोगों ने उनके द्वारा संबोधन एवं विचार को गंभीरता से सुना और स्थानीय लोगों ने सस्वर यह कहकर आवाज बुलंद किया कि हम आपके विचार से शत् प्रतिशत सहमत हैं।यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे, जो इस यात्रा के महत्व को दर्शाता है।सभा का संचालन मधुकर शुक्ला व अरविन्द राणा ने प्रभावी ढंग से किया।

श्री के. एन. त्रिपाठी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि किस प्रकार और कैसे डाल्टनगंज के चहुंमुखी व सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हो।अपने मंत्रीकाल की यादें ताजा करते हुए कहा कि कितने जद्दोजहद के उपरांत अपने मंत्रित्वकाल काल में स्पेशल फंड को आर० सी० डी० विभाग में कन्वर्ट करा कोयल नदी पर चेडाबार पुल का निर्माण कराया लेकिन गनीमत है कि अभी तक इन दस वर्षों में भाजपा के जनप्रतिनिधियों के द्वारा एप्रोच रोड तक नहीं बन पाया। उन्होंने महिलाओं, नवयुवकों, पेयजल की समस्या,कोयल पुल पर यातायात की समस्या, सुदृढ़ सड़क आदि समस्याओं को लेकर संबोधित किया।

यह यात्रा झारखण्ड के विकास से जुड़े पांच मुख्य मुद्दों पर केंद्रित है, जो युवाओं, महिलाओं, किसानों और समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण से जुड़े हैं। श्री त्रिपाठी ने इन मुद्दों पर जोर देते हुए बताया कि यह यात्रा निम्नलिखित लक्ष्यों पर आधारित है:-

1. प्रत्येक बूथ से 10 युवाओं को नौकरी देना।

2. झारखण्ड आजीविका मिशन के तहत महिलाओं के लिए व्यवसाय हेतु 1 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करना।

3. किसानों के लिए सिंचाई की उचित व्यवस्था के लिए कोयल, ओरंगा, अमानत और सुकरी नदियों को जलाशयों से जोड़ना।


4. पलामू जिले में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण।


5. शहरों और ग्रामीण इलाकों में पेयजल की समस्या का समाधान, खासमहल की जमीन पर मालिकाना हक, और पंचायतों में मुफ्त बालू की व्यवस्था।

यह यात्रा केवल एक राजनीतिक पहल नहीं है, बल्कि डाल्टनगंज विधानसभा के विकास, सामाजिक सुधार और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर एक गंभीर प्रयास है। श्री त्रिपाठी और उनकी टीम का यह प्रयास झारखण्ड के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बसंत शुक्ला ,रेशो सिंह,छोटन दुबे, बिष्णु राम, बब्लू राम, कुणाल सिंह (राजा), अभिमन्यु सिंह (सोनू), विक्की तिवारी, प्रेम तिवारी, बब्लू सिंह (कौशल),विजय राम, बंशी सिंह,अचित्ता दुबे, अरविन्द पाण्डेय, रविशेखर सिंह,विक्की चन्द्रवंशी आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने