जात में बटे नहीं हिंदू बनकर वोट देने निकले हिंदू समाज : रवि किशन |Parivartan Yatra organized by Bharatiya Janata Party


भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित परिवर्तन यात्रा लातेहार जिला में बुधवार को पहुंची। परिवर्तन यात्रा में गोरखपुर के सांसद सह भोजपुरी स्टार रवि किशन मुख्य रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पलामू और लातेहार के बॉर्डर हेरंहज से शुरू किया गया। हेरहंज में रोड शो कार्यक्रम किया गया। इसके बाद बालूमाथ में पार्टी द्वारा आयोजित विशाल जनसभा का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने किया। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सह गोरखपुर के सांसद, सह भोजपुरी स्टार रवि किशन ने कहा कि झारखंड में वर्तमान सरकार रवैया के चलते लगातार यहां के जनजातीय समुदाय की संख्या घट रही है वहीं घुसपैठी झारखंड में अपना पर जम रहे हैं। यह सरकार में यहां आदिवासी वाहनों के साथ दुष्कर्म  की घटना बढ़ गई है। झारखंड में लव जिहाद बढ़ गया है। श्री किशन ने कहा कि आने वाले वोट में यहां के लोग जाति में बट कर नहीं हिंदू बनकर वोट देने निकले और भारतीय जनता पार्टी को वोट दें और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनाएं। जनसभा कार्यक्रम के बाद चंदवा में परिवर्तन यात्रा के निमित्त रोड शो कार्यक्रम किया गया जहां हजारों की संख्या में भाजपाई एवं आम आवाम उपस्थित रहे। मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू,प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर पासवान, संगठन प्रभारी मुकेश निरंजन सिंह,पूर्व विधायक प्रकाश राम, लातेहार विधानसभा प्रभारी अविनाश वर्मा, मनिका विधानसभा प्रभारी प्रेम सिंह,राजधानी प्रसाद यादव, जिप अध्यक्ष पूनम देवी,  निवर्तमान नगर अध्यक्ष सीतामनी तिर्की, समेत भाजपा के जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष, समेत कई लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने