झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी सबों के दुख दर्द को दूर करना जानते हैं : जिला अध्यक्ष |Palamu District President Rajendra Prasad Sinha


पलामू सहिया सामुदायिक प्रशिक्षक संघ झारखंड के सहिया, सहिया साथी, बी. टी. टी ने झामुमो कार्यालय पहुंचकर जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को धन्यवाद और बधाई दिया। झारखंड बनने के बाद पहली बार किसी सरकार ने झारखंड के सहियाओं का मानदेय दुगना किया है। सहिया साथी, बी टी टी एवं एस टी टी, के मानदेय में भी वृद्धि किया गया है। इसको ले कर पूरे झारखंड राज्य में सहिया और सहिया साथियों के बीच खुशी का माहौल है। जिला कार्यालय पहुंचकर एक दूसरे को सबों ने लड्डू खिलाया और जिला अध्यक्ष को गुलदस्ता दे कर सम्मानित किया। झामुमो अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने सहिया और सहिया साथियों को बधाई देते हुए कहा "झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी सबों के दुख दर्द को दूर करना जानते हैं। झारखंड की सरकार संवेदनशील सरकार है। झामुमो सरकार सभी के समस्याओं का समाधान कर रही है। मईया योजना माध्यम से हर घर की महिलाओं को सम्मान दिया है इस सरकार ने। सहियाओ का प्रोत्साहन राशि मिलने से सभी सहिया के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है इसके लिए मुख्यमंत्री जी को ढेरों साधुवाद। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान, जिला अध्यक्ष अनुज सिंह, उपाध्यक्ष अरुण टिवाइज राज्य सदस्य सबिता कुमारी, जिला सचिव वरुण सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष रजनी सिन्हा, सरिता कुमारी, प्रीति देवी, ममता देवी, शशि देवी, मीना देवी, गीता देवी, सुनीता देवी, सुनैना देवी, माधुरी रंजन, कविता देवी, आरती देवी, ललिता देवी सहित सैकड़ों सहिया और सहिया साथी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने