ईमानदार और अच्छे लोग राजनीति में आएं,तभी देश सुधरेगा : निपु |National Security Party


राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड अगेंस्ट करप्शन का केंद्रीय संगठन मंत्री एवं रांची जिले के जाने-माने समाजसेवी निपु सिंह ने कहां की जब तक अच्छे और ईमानदार लोग राजनीति में नहीं आएंगे तब तक देश नहीं सुधरने वाला है और उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी समस्या भ्रष्टाचार है सरकारी तंत्र पूरी तरह से भ्रष्ट हो चुका है आम आदमी का दर्द राजनीति में खत्म हो चुका है साथ ही साथ उन्होंने कहा की सेवा भावना मर गई है जिसके चलते देश की प्रगति पूरी तरह थम गई है |
श्री सिंह ने जोर देकर कहां की देश के जनता को एक मंच पर आकर भ्रष्टाचार का विरोध करना होगा हमारे देश के कई मुख्यमंत्री अपने सत्ता के लिए रातों-रात दूसरी पार्टी में चल जा रहे हैं तो कोई भ्रष्टाचार कर के जेल जा रहे हैं यह देश के जनता के लिए दुर्भाग्य है सिंह कहां की भ्रष्टाचार दिमक की तरह देश को खोखला कर रही है इससे निकलना काफी मुश्किल है जनता जो प्रतिनिधि को चुनकर लाती है कि वह हमारे दुख सुख में साथ रहेंगे और हमारा क्षेत्र का विकास करेंगे वही लोग हमको डुबाने में लग जाते हैं और उन्होंने युवा से अनुरोध किया कि बढ़ चढ़कर राजनीति में आए और राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी में शामिल होकर अपना अधिक से अधिक भागीदारी निभाएं तभी देश बचेगा |

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने