युवाओं के बीच नैतिक मूल्यों का विकास बहुत जरूरी : शीला श्रीवास्तव |Motivational campaign of Mission Samriddhi Sanstha


मिशन समृद्धि संस्था का मोटीवेशनल अभियान का पहला सत्र ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल से शुरू हुआ। नैतिकता के अभाव में बच्चे अच्छे इंसान नहीं बन पाते।इसलिए बहुत जरूरी है कि उनके बीच नैतिक मूल्यों का विकास हो। आज जो बच्चे हैं वही कल युवा होंगे। उन्हें ही देश सम्हालना होगा। मिशन समृद्धि संस्था अपने आरम्भिक काल से ही बच्चों को सभ्य सुसंस्कृत और जिम्मेदार नागरिक बनाने की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही है। जिसका उदाहरण है समृद्धि की पाठशाला जहाँ वंचित समुदाय के बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाया जाता है। आज सभी वर्गों के बच्चों को जरूरत है नैतिक शिक्षा की, नैतिकता के अभाव में युवा पीढ़ी जो आज भटक रहें हैं उन्हें सही रास्ते पर लाना हमारा कर्तव्य है। मिशन समृद्धि संस्था महसूस करती है कि सभी स्कूलों के बच्चों को मोटीवेट करना आवश्यक है। इसी क्रम में सबसे पहले पांकी रोड में अवस्थित ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल में मोटीवेशनल अभियान शुरू किया गया। वहाँ की व्यवस्था बहुत अच्छी थी। बच्चे अनुशासित थे। जिसका श्रेय  विद्यालय प्रबंधन को जाता है। प्रिंसीपल सोनी कुमारी वाइस प्रिंसीपल सुनील कुमार सुप्रिया सुनील जी शुभम राहुल जी सबों का धन्यवाद, जिन्होंने बहुत ही कम समय में अच्छी व्यवस्था कर दी जिस वजह से बच्चों के साथ बातें बहुत अच्छे ढंग से हो सकी। उन्हें मोटीवेट करना आसान हुआ। संस्था की अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव ने पद से बड़ा इंसान होता है। इस बिंदु पर ही बातें शुरू की और इस वाक्या में नैतिकता का समावेश किस प्रकार से होता है विस्तार पूर्वक अपनी बातें रखी। बलात्कार और नशा जैसे पतन कारी मुद्दे पर भी विस्तृत जानकारी दी। बच्चों को शिक्षित कर रहे नागेन्द्र सर ने भी बच्चों को नैतिक मूल्यों को समझाया। संस्था की सदस्य बैजन्ती गुप्ता आशा शर्मा भी उपस्थित थी। बैजन्ती गुप्ता ने समृद्धि की पाठशाला का सिद्धांत जो पूर्णतः नैतिकता पर आधारित है बच्चों को शपथ के रूप में दिलवाया।यह शपथ बच्चों को सभ्य सुसंस्कृत और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देता है। मिशन समृद्धि संस्था का मोटीवेशनल अभियान जारी रहेगा। पुनः ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल का आभार जिनका सहयोग मिला।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने