पलामू प्रमंडल में भाजपा भगाओ यात्रा का दीपक तिवारी ने किया शुभारंभ |JMM leader Deepak Tiwari


भाजपा की परिवर्तन यात्रा को झामुमो नेता दीपक तिवारी के भाजपा भगाओ यात्रा से सामना करना पड़ेगा। झारखंड की झामुमो नीत गठबंधन सरकार के पांच सालों में किसानों, महिलाओं, युवाओं के लिए किए गए कार्यों को जन जन तक दीपक तिवारी पहुंचाएंगे। साथ ही झामुमो के लोक कल्याण नीति को मोदी के नाम से जोड़कर भरमाने वाले भाजपाइयों को आगामी विधानसभा चुनाव में आईना दिखाने का काम करेंगे। इसकी शुरुआत दीपक तिवारी ने डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड से कर दी है। मौके पर दीपक तिवारी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा को माटी का पार्टी बताकर युवाओं को जुड़ने का आह्वान किया है। साथ किसानों को ऋण माफी, उपभोक्ताओं को बिजली बिल माफी, महिलाओं को सम्मान योजना, युवाओं को नियुक्ति पत्र देने वाली सरकार को फिर से समर्थन देने की अपील की। इस दौरान दीपक तिवारी ने बताया कि राज्य में गठबंधन की लहर चल रही है। विकास का स्वरूप देखना है तो गढ़वा विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास देख सकते हैं। साथ ही बताया कि लोकप्रिय जननायक हेमंत सोरेन की सरकार के कामकाज का लाभ मोदी के नाम से जोड़कर गुमराह करने वालों को इस बार जनता सबक सिखाएगी। पलामू प्रमंडल के पांच विधानसभा सीटों पर कब्जा जमा कर चकाचौंध दिखाने वाले भाजपा नेताओं को जनता माफ नहीं करेगी। जनमानस के बीच जाकर सच बताने के लिए इस मुहिम की शुरुआत की गई है। मंत्री मिथलेश ठाकुर जैसे विकास पुरुष के लिए युवाओं की फौज निकलेगी और भाजपा को क्षेत्र से भगाने का कार्य करेगी। विकास का रंग गढ़वा के संग जम गया है। गढ़वा मॉडल पलामू प्रमंडल में गठबंधन का सीट बढ़ाएगी। प्रमंडलीय मुख्यालय समेत पलामू के ज्यादातर सीटों पर कब्जा रखने वाले काम के नाम पर मुंह छिपाते फिरेंगे। मोदी के नाम पर वोट पाने वाले कभी चेहरा नहीं दिखाते हैं, चुनाव आते ही बड़ी-बड़ी गाड़ियों वाले बिजनेस मैन नेता का चोला पहनकर भाजपा का झंडा लेकर ठगने आते हैं। इस बार जनता के सवालों से बच पाना गुमराह करने वालो की वश की बात नहीं है। मौके पर दीपक तिवारी को युवाओं और सदर प्रखंड के लोगों ने गठबंधन का साथ देने का भरोसा दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि भाजपा के विधायक वोट लेने के बाद  नजर नहीं आते हैं उसी तरह इस बार उनके खाते में जनता का वोट नजर नहीं आएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने