झारखंड आंदोलन के स्थलों का होगा कायाकल्प : कल्पना सोरेन |JMM Kalpana Soren


दीपक तिवारी जैसे जमीनी स्तर पर जनसरोकार से जुड़े कार्य करने वाले नेताओं ने पार्टी का जनाधार बढ़ाने का काम किया है। जिसकी धमक दिखाई पड़ी सदर प्रखंड के चियांकी मोड़ पर। जहां हजारों महिलाओं ने सेवादार दीपक तिवारी के नेतृत्व में लोकप्रिय सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कल्पना सोरेन को फूलमाला से लाद दिया। इतना ही नहीं दीपक तिवारी की जमीनी कार्यशैली की जीवंत तस्वीर भी लोगों ने देखी, जब झारखंड आंदोलन की पृष्ठभूमि पर बनी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का आज फिर से रौनक लौट आया, नीजी खर्च से रंग रोगन के उपरांत सजा-धजा कर भगवान बिरसा मुंडा स्मारक स्थल का स्वरूप याद दिलाया। कल्पना सोरेन जी को ज्ञात कराया कि ऐसे स्थलों पर ही झारखंड निर्माण की आधारशिला रखी गई थी। तीस साल पहले दिशोम गुरु शिबू सोरेन के हाथों लोकार्पण हुए दिवंगत खुर्शीद अहमद एवं साथियों द्वारा बनाए गये आज उपेक्षित भगवान बिरसा की प्रतिमा पर सशक्त महिला का चेहरा बन उभरी  दिशोम गुरु की पुत्रवधू कल्पना सोरेन ने माल्यार्पण कर स्थल को जागृत कर दिया। इस अवसर पर नीजी खर्च से झामुमो नेता सह सेवादार दीपक तिवारी ने नया रंग रूप आकार देने की घोषणा कर दी। झारखंडी अस्मिता को एकजुट करने निकली कल्पना सोरेन की मईंया सम्मान यात्रा का पलामू मुख्यालय के मेदिनीनगर स्थित चियांकी मोड़ पर भव्य स्वागत किया गया। दीपक तिवारी के नेतृत्व में झमाझम बारिश के बीच हजारों महिलाओं ने विधायिका कल्पना सोरेन, मंत्री बेबी देवी, मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह, रामचंद्र सिंह समेत आगंतुकों का जोरदार स्वागत करते हुए फूल माला से लाद दिया। मौके पर जुटी महिला-पुरुष की हुजुम ने मईंया सम्मान योजना के तहत नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए उठाए गए ऐतिहासिक कदम पर आभार प्रकट किया। साथ ही जनता के हित में चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं के लिए शुक्रिया अदा किया। मौके पर कल्पना सोरेन ने दिवंगत खुर्शीद अहमद की पत्नी रेहाना बीबी से मुलाकात कर उनका आभार जताया। जिनके परिवार की त्याग, तपस्या, बलिदान के दम पर झारखंड निर्माण की परिकल्पना साकार हुई। इस दौरान कल्पना सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को जीर्णोद्धार करने पर दीपक तिवारी की सराहना की। वहीं झारखंड आंदोलन के तमाम चिन्हित स्थलों को जीवंत करने, उनके अस्तित्व को लौटाने की पहल करने का भरोसा दिया। मौके पर बताया कि वर्तमान सरकार झारखंडी जनमानस की सरकार है। और झारखंडीयों के दम पर झामुमो महागठबंधन की सरकार बनेगी। वहीं दीपक तिवारी ने मईंया सम्मान योजना, किसान ऋण माफी, बिजली माफी, सावित्री बाई फुले सम्मान निधि योजना, युवाओं को नियुक्ति पत्र देने वाली सरकार को फिर से दिन रात मेहनत कर सत्ता में लाने का वादा किया। दीपक ने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का जनाधार बढ़ा है, महागठबंधन का हर उम्मीदवार पलामू से जीत कर जाएगा। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा, सचिव सन्नू सिद्दीकी, वरिष्ठ नेता देवेंद्र तिवारी, महताब खान, अविनाश देव, परवेज अख्तर, कृष्ण कन्हैया दूबे, बलराम उरांव, समीर तिग्गा, चिंटू लाल, अमित पाण्डेय, गोदन भूईंया, विकास तिवारी, आलोक तिवारी, नाजनीन अफरोज, आशा देवी, कलाम अहमद, सुर्यदेव राम समेत हजारों लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने