झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा का बंद पुर्ण रुप से सफल : सतीश |Jharkhand Andolankar Sangharsh Morcha


झारखंड बंद के दौरान मेदिनीनगर रेडमा चौक एन एच सुबह 6 बजे से जाम कर दिया गया, लगभग पांच किलोमीटर तक सड़क जाम हो गई। केवल स्कूलों बच्चों की बस छोडी गई। 
10 बजे के लगभग टाउन डी एस पी व थाना प्रभारी के साथ नोक-झोक के बाद गिरफ्तार कर लगभग 150 आन्दोलनकारी को टाउन थाना में लाकर बंद कर दिया गया। मुख्य रूप से झारखण्ड आन्दोलनकारियो को जेल जाने की बाध्यता समाप्त कर सभी आन्दोलनकारी को सम्मान पेंशन 50 हजार दिया जाय। स्वतंत्रता सेनानियों के जैसा सभी सुविधाएं आन्दोलनकारी को दिया जाय। जल जगंल जमीन पर जनता का अधिकार कायम हो समेत 10 सुत्री मांग रखी गई। कार्यक्रम के नेतृत्व के रूप में केंद्रीय संयोजक सतीश कुमार प्रमंडलीय अध्यक्ष बिकेश शुक्ला बाल किशुनपुर उरांव शंखनाथ सिंह संतन मेहता तुलसी शुक्ला नलिन चन्द्र कुमार प्रदीप सिन्हा लव कुमार तिवारी प्रमोद सोनी वृज नन्दन मेहता बिलंगना किंडो संजय गुप्ता सुलेमान अंसारी समेत लगभग 150 महिला पुरूष आन्दोलनकारी गिरफ्तार हुए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने