झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री के आवास का किया घेराव ; सतीश |Jharkhand Agitating Struggle Front


रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास को हजारों हजार की संख्या में राज्य के 24 जिला के आन्दोलनकारियो ने घेराव किया। घेराव का नेतृत्व पुष्कर महतो जितेन्द्रसिंह कुशवाहा रोजलिन तिर्की संयोजक सतीश कुमार पलामू प्रमंडल अध्यक्ष बिकेश शुक्ला बिलंगना किंडो संतन मेहता तुलसी शुक्ला प्रदीप सिन्हा समेत झारखण्ड के काफी संख्या में आन्दोलनकारी मौजूद थे। पुष्कर महतो ने कहा कि झारखण्ड आन्दोलनकारी हाउस का निर्माण हो। सतीश कुमार ने कहा कि जेल जाने की बाध्यता को समाप्त कर सभी आन्दोलनकारीयो को मान सम्मान व 50-50 हजार पेन्शन दिया जाय। झारखण्ड को लुट खंड बनने से रोका जाए। सभी आन्दोलनकारीयो को शिक्षा स्वास्थ्य व नियोजन की गारंटी किया जाय।

रांची के सभी चौक चौराहों पर आन्दोलनकारियो को रोका गया। पुरी शहर अस्त व्यस्त हो गयी। सरकार अबिलंम्ब हमारी मांग को कैबिनेट बुलाकर पुरी नही की तो इस सरकार का बराबर के लिए अलविदा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने