हुसैनाबाद में सैकड़ों कार्यकर्ता ने अन्य पार्टी से आकर राष्ट्रीय जनता दल में हुए शामिल |Hussainabad assembly constituency


पलामू।
हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पूर्व विधायक  संजय कुमार सिंह यादव सह राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने आवासीय कार्यालय में राजद के सैकड़ों युवा कार्यकर्ता को पार्टी का सदस्यता दिलाया। बैठक में आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने और हुसैनाबाद-हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास करने पर चर्चा हुई। मौके पर,प्रदेश महासचिव रवि कुमार यादव जी, अनुमंडल अध्यक्ष ख़ुर्शीद खां जी, प्रदेश महासचिव मदन पासवान जी, प्रदेश सचिव रिज़वान खां जी, विनय कुमार सिंह यादव जी, पोलडिह पंचायत मुखिया पति अशोक यादव जी, हुसैनाबाद प्रखंड अध्यक्ष सुदेश्वर राम जी, ज़िला सचिव संजय यादव जी, सूरज पासवान मंजीत पासवान श्रीकान्त पासवान रवि पासवान विकास पासवान राजा पासवान बालकुवार पासवान अमरजीत पासवान चंदन पासवान भरत पासवान बबलू पासवान राहुल पासवान नीतीश पासवान रितिक पासवान नेपाली पासवान समेत तमाम राजद कार्यकर्ता मौजूद रहें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने