उदासीन जनप्रतिनिधि के कारण क्षेत्र का समुचित विकास नहीं हुआ : के० एन० त्रिपाठी |Former Minister of Jharkhand Government


झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री के. एन. त्रिपाठी के द्वारा दिनांक 10 सितम्बर को सिंगरा की पावन भूमि से ऐतिहासिक प्रतिज्ञा यात्रा का शुभारंभ किया गया। जो आज प्रतिज्ञा यात्रा का पांचवां दिन है ।आज करमा पूजा के कारण सिर्फ सदर प्रखंड के कुछ हिस्सों में एवं शाहपुर के वार्ड नम्बर 32 में प्रतिज्ञा यात्रा पहुंचा। उसके बाद दिन के दूसरे बेला में करमा पूजा में उपस्थित होंगे। उन्होंने करमा पूजा महापर्व व हिंदी दिवस के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।झारखंड की जनता को कर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ। यह पर्व अच्छे फसल और बेहतर स्वास्थ्य की कामना के साथ हमारी परंपरा और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। मैं आशा करता हूँ कि यह पवित्र त्योहार आप सभी के जीवन में समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। आइए, मिलकर समाज और क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहें।

आज 14 सितम्बर दिन शुक्रवार  को सदर प्रखंड के चियांकी पंचायत के भिमगाडा से प्रारंभ हुआ।आज‌ का यह यात्रा सदर प्रखंड के चियांकी और शाहपुर के वार्ड नम्बर 32 में पहुंचा। चौथे दिन का प्रतिज्ञा यात्रा बडगढ प्रखंड में पूर्ण हुआ था। पुनः छठे दिन सूदूरवर्ती क्षेत्र भण्डरिया प्रखंड में प्रतिज्ञा यात्रा पहुंचेगा।

आज पांचवें दिन के यात्रा का प्रारंभ बडगढ प्रखंड के टेहरी ग्राम  से हुआ। टेहरी में उपस्थित जनसमूह ने माननीय पूर्व मंत्री श्री के० एन० त्रिपाठी जी का स्वागत गर्मजोशी से किया गया।

श्री के. एन. त्रिपाठी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दस सालों में चियांकी में पेयजल समस्या का निदान अभी तक नहीं है।लोग दूर-दूर से पानी लाने के लिए विवश हैं जो बहुत ही चिंताजनक है। वहीं दुसरी ओर शाहपुर वार्ड नम्बर 32 पासवान मुहल्ला जो कि मेदिनीनगर निगम क्षेत्र में शामिल होने के बावजूद भी वहां का मूलभूत सुविधाएं से लोग वंचित हैं।उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में और उसके पहले पांच वर्षों में ना विकास हुआ ना रोजगार उपलब्ध हुआ। पलामू के बजट का हिस्सा कितना आया? किसी को जानकारी है? उदासीन जनप्रतिनिधि द्वारा विधानसभा में जब पलामू बजट के हिस्से की बात आती है तो निर्विरोध दूसरे जिलों में चला जाता है जिससे क्षेत्र के विकास में बाधित होता है।

उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब मैं ग्रामीण विकास मंत्री था तो जे एस एल पी एस का गठन कर महिला स्वयं सहायता समूह का निर्माण किया व व्यवसाय के लिए योजना पारित किया लेकिन दुर्भाग्यवश यह बस लोन दो और लोन भरो रह गया है। महिलाओं के प्रतिज्ञा के लिए मै प्रतिबद्ध हूं कि प्रत्येक महिला समूह को एक लाख रुपए का अनुदान देकर व्यवसाय को विकसित करने का कार्य करूंगा ताकि परिवार में संपन्नता हो। 

उन्होंने नवयुवकों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने प्रतिज्ञा में नवयुवकों के लिए प्रतिबद्ध हूं कि प्रत्येक बुथ से 10 नवयुवकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा ।

यह यात्रा झारखण्ड के विकास से जुड़े पांच मुख्य मुद्दों पर केंद्रित है, जो युवाओं, महिलाओं, किसानों और समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण से जुड़े हैं। श्री त्रिपाठी ने इन मुद्दों पर जोर देते हुए बताया कि यह यात्रा निम्नलिखित लक्ष्यों पर आधारित है:-

1. प्रत्येक बूथ से 10 युवाओं को नौकरी देना।

2. झारखण्ड आजीविका मिशन के तहत महिलाओं के लिए व्यवसाय हेतु 1 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करना।

3. किसानों के लिए सिंचाई की उचित व्यवस्था के लिए कोयल, ओरंगा, अमानत और सुकरी नदियों को जलाशयों से जोड़ना।

4. पलामू जिले में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण।

5. शहरों और ग्रामीण इलाकों में पेयजल की समस्या का समाधान, खासमहल की जमीन पर मालिकाना हक, और पंचायतों में मुफ्त बालू की व्यवस्था।

यह यात्रा केवल एक राजनीतिक पहल नहीं है, बल्कि डाल्टनगंज विधानसभा के विकास, सामाजिक सुधार और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर एक गंभीर प्रयास है। श्री त्रिपाठी और उनकी टीम का यह प्रयास झारखण्ड के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शेरु पासवान,बलराम (बली) सिंह, दिलीप चन्द्रवंशी, असेन्द्र सिंह, गुड्डू चंद्रवंशी, रवि चन्द्रवंशी, अनुप सिंह ,सदर प्रखंड के चियांकी पंचायत के भीमगाड़ा क्षेत्र के नरेश राम, उमेश सोनी, अनिल राम , इन्दु देवी, सुनिता देवी इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने