परिवार की संख्या बढ़े तो उसे स्वस्थ रहने के लिए बढाना होगा वृक्षों की संख्या : डॉ कौशल


पर्यावरणविद ने चेतावनी भरे लहजे में किया आगाह, तीन डिग्री और तापमान बढ़ा तो 90 फीसदी सुख जाएगा हिमालय

पलामू के नीलाम्बर-पीताम्बर पुर ढेला रोड स्थित अधिवक्ता आकाशदीप पांडेय की पुत्री की षष्ठी संस्कार में शामिल होकर विश्व व्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वनराखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद ट्री मैन डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ थाईलैंड प्रजाति के बारहमासी आम के पौधा लगाकर बच्चे की दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने मौके पर उपस्थित लोगों को  पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्रों की शपथ दिलाई।  डॉ कौशल ने नवजात कन्या को पर्यावरण धर्म के तहत उपहार स्वरूप पौधा भी दान किया ।
वनरखी मूवमेंट के प्रणेता डॉ कौशल ने सर्वे रिपोर्ट पर चिंता जताते हुए कहा कि अगर देश का औसतन तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और बढ़ गया तो 90 फीसदी हिमालय सूख जाएगा।  इतना ही नहीं जलवायु परिवर्तन होंगे  जिसके दुष्प्रभाव से नदियां खत्म हो जाएंगी। फसलें खराब हो जाएंगी।इंसान भूखा मरने लगेगा। जंगल खत्म हो जाएंगे जिसके कारण लोगों को  बेमौसम बारिश और बाढ़ का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि एक नए रिसर्च में यह डराने वाला सच सामने आया है।  इसके आंकड़े क्लाइमेटिक चेंज जर्नल में प्रकाशित हुए हैं।  इसका सबसे बुरा असर भारत के हिमालयी इलाकों पर पड़ेगा। पीने और सिंचाई के लिए पानी की किल्लत होगी। 

एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 80 फीसदी भारतीय हीट स्ट्रेस का सामना कर रहे हैं। अगर इसे रोकना है तो पेरिस एग्रीमेंट के तहत तापमान को डेढ़ डिग्री सेल्सियस पर रोकना होगा। अगर यह 3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया तो हालात और बदतर हो जाएंगे। यह स्टडी इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट आंग्लिया (UEA) के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में की गई है। 
श्री जायसवाल ने कहा इसका एक ही विकल्प है लोग अपना धर्म के साथ-साथ पर्यावरण धर्म को अपने दिनचर्या में शामिल करें तभी हम इस विभीषिका से बच सकते हैं

उक्त अवसर पर पुत्री की मां स्नेहा पांडेय, दादी मधु पांडेय ,दादा विनोद पांडेय, चाचा अमनदीप पांडेय, पंचायत डाली बाजार के मुखिया पूनम जायसवाल, मुनी तिवारी, अनीता तिवारी, विनोद पांडेय, यशवंत पांडेय सहित कई शुभचिंतक व रिश्तेदार उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने