मूलभूत सुविधाओं को आम जनता तक पहुंचाना लक्ष्य है "बदलाव यात्रा" : रूचिर |CPI Palamu started Parivaar Yatra from village Chiyanki


भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य डालटेनगंज विधानसभा के भावी विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने सदर प्रखंड के ग्राम चियांकी से बदलाव यात्रा की शुरुआत किया मौके पर चियांकी के ग्रामीणों ने फुल माला पहनाकर स्वागत किया। जिला सचिव श्री तिवारी ने कहा कि डालटेनगंज चैनपुर भंडरिया विधानसभा में यह बदलाव यात्रा पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधियों के विकास का पोल खोलेगी।अभी तक सभी जनप्रतिनिधियों ने सिर्फ अपना विकास किया अपनी निजी संपत्ति बढांई लेकिन आम जनता का विकास रूक गया है उनकी सम्पत्ति घट रही है पलामू के छात्र - नौजवान बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं लेकिन उनके रोजगार हेतु केन्द्र एवं राज्य सरकार दोनों फेल है। मौके पर वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता सूर्यपत सिंह ने कहा कि यह बदलाव यात्रा ग़रीब मजदूरों का राज कायम करने के लिए डालटनगंज के भावी विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने शुरुआत की है जिसको अंजाम तक पहुंचाने का दायित्व आम जनता का है।के डी सिंह ने कहा कि आज देश में कारपोरेट राज कायम है वहीं मंगहाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रहा है लेकिन जनता को रियायत देने की कोई व्यवस्था नहीं है।मौके पर किसान सभा के जिला अध्यक्ष उमेश सिंह चेरो ने कहा कि जब गांव खुशहाल रहेगा तभी असली विकास नजर आऐगा गांव के विकास के लिए इस बार भाकपा को लाए और बदलाव करें। कृष्ण मुरारी दुबे ने कहा कि शहर से लेकर गांव तक सिर्फ आम जनता पर सरकार ने टैक्स का बोझ लादा है अभी तक जनप्रतिनिधियों ने दलितों को छलने का काम किया है रूचिर तिवारी डालटेनगंज बिधानसभा में विकास की नयी गाथा लिखेंगे। मौके पर पलामू इप्टा ने जनवादी गीत गाया।मौके पर नसीम राइन, रामराज तिवारी, श्रद्धांजलि तिवारी, मृत्युंजय तिवारी आलोक कुमार तिवारी,सोनू अहमद,करीमन पासवान, निरंजन कमलापुरी, आलोक कुमार तिवारी प्रेम तिवारी,मीना सिंह चेरों,राजा सिंह, मोहन सिंह चेरो, विरेन्द्र प्रसाद इप्टा के रविशंकर,सुनेशवर सिंह,सनी सिंह,रूकसा खातुन,विरेन्द्र सिंह चेरो राजीव सिंह,राजा सिंह,शुशील शुक्ला,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने