भाजपा हैदर नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक देवी धाम के प्रांगण में आयोजित की गई |Bharatiya Janata Party


भाजपा हैदर नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक देवी धाम के प्रांगण में आयोजित की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने किया एवं कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कमलेश विश्वकर्मा ने किया बैठक में संगठन की मजबूती, संगठन विस्तार और विधानसभा चुनाव पर चर्चा की गयी।बैठक में प्रभारी के रूप में उपस्थित जिला मंत्री सोमेश सिंह ने सांगठनिक कार्यो की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी साथी बूथ कमेटी का सुदृढ़ीकरण एवं पुनर निरीक्षण करने को कहा उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।
ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज विश्वकर्मा विनोद पांडे राजू तिवारी पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश चंद्र शिव सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह  डॉक्टर अजय जायसवाल अरुण मेहता ने भी अपने विचार व्यक्त किए। 
धन्यवाद ज्ञापन मंडल मंत्री अशर्फी राम ने किया। 
इस अवसर पर मुख्य रूप से कुसुम देवी विवेक कुमार सिंह कासी सिंह एवं भाजपा के अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने