हेमन्त सरकार के कैबिनेट में केवल वोट के लिये लोक लुभावन मुद्दे,कुछ भी नहीं होगा लागू : सतीश |Ajsu Party


हेमन्त सोरेन सरकार लगातार झारखण्डी जनता को गुमराह कर रही है। लुट झुठ अपराध भ्रष्टाचार अपने चरम पर है।सतीश कुमार केन्द्रीय सचिव ने कहा कि राज्य की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। इसके राज्य में जाति, अवास, आय प्रमाण पत्र में भी पैसा लगता है। झारखण्डी युवा प्रतेक बर्ष 5 लाख नौकरी का इन्तजार 5 बर्ष से कर रहे हैं।  8 सितम्बर को रांची के प्रभात तारा मैदान में राज्य के लाखों नौजवान अपनी बायोडेटा लेकर आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो के नेतृत्व में जुट कर मुख्यमंत्री से नियोजन की मांग करेंगे। पलामू प्रमंडल से 10 हजार छात्र नौजवान युवा आजसू के नेतृत्व में शामिल होंगे।

झारखण्ड अलग राज्य के आन्दोलनकारी को उम्मीद थी कि इनके शुक्रवार के कैबिनेट में आन्दोलनकारियो के सवाल को लायेंगे, मगर ये सरकार चर्चा तक करना मुनासिब नही समझा। राज्य के लगभग 1 लाख आन्दोलनकारी 11 सितंबर को झारखंड बंद मे सड़क पर उतर कर झारखंडी बिरोधी हेमंत सोरेन सरकार का चेहरा बेनकाब करेंगे। हालांकि ये सरकार कुछ दिनों का मेहमान है इनकी बिदाई निश्चित है। झुठ फरेब लुट भ्रष्टाचार अपराध व माफिया राज का अन्त होना है। ये सरकार समाज के सभी वर्गों के साथ धोखाधड़ी की है। सरकार बदलेगी राज्य का चेहरा बदलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने