5 सितंबर को सहायक अध्यापकों ने किया भूख हड़ताल |Jharkhand State Assessment Success Co-Trained Assistant Teacher Association


झारखंड राज्य आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ" के बैनर तले विभिन्न मांगो को लेकर रांची धुर्वा स्थित शिक्षा मंत्री आवास पर सहायक अध्यापकों ने किया भूख हड़ताल सह धरना कार्यक्रम। सहायक अध्यापकों ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शिक्षक दिवस पर उनको नमन करते हुवे याद किया। प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत तिवारी ने कहा कि सरकार पूरी तरह पारा शिक्षकों को ठगने का कार्य कर रही है। सरकार बेतनमान की घोषणा को भूल चुकी है और बितीय बोझ का हवाला दे रही है। झारखण्ड खनीज सम्पदा से परिपूर्ण राज्य होते हुवे भी सहायक अध्यापको को सरकार छलने का कार्य कर रही है। संघर्ष मोर्चा के वार्ता मे किसी खास वर्ग के शिक्षकों को ही लाभ दिया जा रहा है और आकलन सफल एवं प्रशिक्षित सहायक अध्यापको को अपने अधिकार से वंचित रखा जा रहा है। जिसको की झारखंड राज्य आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ कभी स्वीकार नहीं करेगा। उपरोक्त एकदिवसीय भूख हड़ताल सह धरना कार्यक्रम मे झारखण्ड के 24 जिला के आकलन सफल और प्रशिक्षित सहायक अध्यापक ने अपनी हुंकार भरी। "झारखंड राज्य आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ " प्रदेश अध्यक्ष श्री तिवारी के द्वारा मिडिया के लोगो से बात करते हुए सहायक अध्यापकों के संघर्ष मोर्चा के वार्ता को विफल बताया और उन्होंने कहा की 80 प्रतिशत सहायक अध्यापकों को इस वार्ता से खुश नहीं है जिससे की 31 हजार आकलन सफल सहायक अध्यापक को उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा है। JMM सरकार वार्ता -वार्ता के खेल खेल रही है। इन तमाम बिंदुओं के साथ आकलन सफल और प्रशिक्षण सहायक अध्यापकों के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। प्रदेश महासचिव बबलू सिंह ने कहा हम सभी  सहायक अध्यापक झारखंड सरकार द्वारा आकलन की कठिन परीक्षा पास करने के उपरांत पूरी योग्यता रखते है और सरकार आसानी से आकलन और टेट में एकरूपता ला सकती है। परंतु सरकार की इच्छा शक्ति की कमी है। वहां पर उपस्थित तमाम सहायक अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने सरकार के उदासीन रवैया के प्रति आक्रोश प्रकट की।

"झारखंड राज्य आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ" की मुख्यमांग :-

1 राज्य के 62000 सहायक अध्यापकों को वेतनमान सुनिश्चित की जाए।

त्वरितमांग :-

2 टेट परीक्षा मे सभी सहायक अध्यापको के कार्यनुभव एवं आकलन परीक्षा के आधार पर पासिंग मार्क्स  मे 20% नंबर की छूट दी जाय। एवं प्रत्येक खंड में पास होने के बाध्यता  समाप्त करते हुए ओवरऑल पासिंग मार्क्स सहायक अध्यापकों के लिए 40%रखा जाए।

3 आकलन सफल  सहायक अध्यापकों को टेट सफल सहायक अध्यापकों के समकक्ष मानदेय एवं मिलने वाली सुविधा मे एकरूपता लाया जाय।

4 आकलन परिणाम त्रुटि दूर करते हुए आकलन प्रमाण पत्र निर्गत एवं दूसरी आकलन परीक्षा का जल्द नोटिफिकेशन जारी की जाए।

विभिन्न समस्याओं को निराकरण के लिए संघ ने 24 अगस्त तक समय दिया था। साथ ही 28/08/2024 दिन बुधवार को राजभवन पर एकदिवसीय महाधरना का भी आयोजन किया गया था जिसमे राज्य के 24 जिला के हजारों संख्या मे सहायक अध्यापक एवं अध्यापिकाओ ने भाग लिया था। परन्तु सरकार मुद्दे पर बात ही नहीं करना चाह रही है फलस्वरुप मजबूरन "झारखंड राज्य आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ आंदोलनरत है। मजबूरन आज 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के दिन आकलन सफल सहायक अध्यापकों ने कार्यक्रम करने को विवश हुवे। शिक्षा मंत्री रांची आवास पर शिक्षक दिवस के दिन एकदिवसीय भूख हड़ताल कार्यक्रम ऐतिहासिक कार्यक्रम घोषित हुआ। आकलन सफल सहायक अध्यापक संघ के चट्टानी एकता को देखते हुवे माननीय मंत्री जी के अनुपस्थित मे उनके प्रतिनिधि सतीश कुमार सिंह एवं सदर SDO परवेज जी के द्वारा मांगपत्र माँगा गया। साथ ही चार दिनों के अंदर हमारे प्रतिनिधियो से वार्ता का आश्वासन दिया ।मंत्री प्रतिनिधि के आश्वासन के उपरांत "झारखंड राज्य आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ " के प्रदेश अध्यक्ष श्री ऋषिकांत तिवारी जी के द्वारा आगे के आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा की गई और आगे का जो भी कार्यक्रम का निर्धारण होगा वह मंत्री जी के वार्ता के अनुसार होगा । इस बात की जानकारी संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने