झारखंड के मुखिया को मिलेगा ₹5 हजार मानदेय, मंत्री इरफान अंसारी के साथ वार्ता के बाद बनी सहमति |Jharkhand Pradesh Mukhiya Sangh


झारखंड प्रदेश मुखिया संघ की हड़ताल खत्म हो गई है। दरअसल पिछले कई दिनों से मुखिया संघ राजभवन के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठा था। लेकिन अब ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री इरफान अंसारी से मुखिया संघ की वार्ता हो गई है। जिसमें ₹5 हजार रुपये मानदेय देने पर सहमति बनी है। झारखंड के मुखियाओं को भी बिहार के तर्ज पर मानदेय दिया जाएगा। जल्द ही इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास भेजा जा सकता है। बता दें कि झारखंड के सारे मुखिया बीते 27 अगस्त से हड़ताल पर थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने