अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा जिला कमेटी धूमधाम से मनाएगी बाबा संत शिरोमणि श्री श्गणिनाथ गोविंद जी महाराज का 40 वाँ वार्षिक महोत्सव |Palamu Update


पलामू।
परम पूज्य बाबा संत शिरोमणि श्री श्री गणिनाथ गोविंद जी महाराज का 40 वाँ वार्षिक महोत्सव अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा जिला कमेटी सह युवा कमेटी हलवाई समाज के तत्वाधान में दिनांक 14.09.2024 दिन शनिवार को स्थानीय गांधी स्मृति टाउन हॉल में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा।इसमें दूर-दराज, शहर, प्रखंड एवं पंचायत से हजारों की संख्या में सभी स्वजातीय बंधु, माताओं एवं बहनों की उपस्थिति होती है। खेल-कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। नगर शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए स्थानीय टाउन हॉल में जाकर संपन्न होगी।जिना महामंत्री मनोहर कुमार (लाली जी)जिसमें विशिष्ट अतिथि में राष्ट्रीय संरक्षक श्री हरे राम कृष्णा शाह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रामदास साहू राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वाधीनता पार्टी अमर शंकर प्रभात, प्रदेश अध्यक्ष कुंदन कुमार गुप्ता प्रदेश, महामंत्री नंदकिशोर प्रसाद गुप्ता, प्रदेश युवा महामंत्री राजेश शाह, प्रदेश संरक्षक राजकुमार गुप्ता सम्मिलित होंगे!इसकी जानकारी अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के पलामू जिला के महामंत्री मनोहर कुमार लाली ने दी।मौके पर प्रदेश युवा अध्यक्ष श्री अनूप कुमार गुप्ता, पलामू जिला अध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष शशिकांत गुप्ता, कोषाध्यक्ष सूर्य नारायण सूरज, पूजा कमेटी अध्यक्ष विशाल कुमार गुप्ता, महामंत्री मनोज कुमार तुकवेरा, कोषाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष अमर कुमार गुप्ता, महामंत्री अमर कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष विकास कुमार गुप्ता, शह धर्मेंद्र गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता ,सुनील कुमार गुप्ता,राजकुमार गुप्ता,राजेश कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने