शिक्षा से देश का होता है विकास,उसी तरह पौधों से प्रदूषण का होता है विनाश : डॉ कौशल, अमित |saplings were planted


पलामू। पुलिस अधीक्षक के आग्रह पर सोमवार को उनके आवासीय परिसर में पौधा रोपण किया गया। जबकि नई दिल्ली तीन मूर्ति 11 लाइन स्थित केंद्रीय महिला ,बाल विकास एवं शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मिलकर ट्री मैन ऑफ झारखंड व विश्व व्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वनरखी मूवमेंट के प्रणेता डॉ कौशल किशोर जायसवाल और छतरपुर पूर्वी से जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल ने पर्यावरण धर्म  के तहत हिमाचल का कपूर का पौधा  भेट कर इस मुलाकात को यादगार बनाया।
केंद्रीय मंत्री से बातचीत के दौरान डॉ कौशल ने कहा कि विश्व के पहला पर्यावरण धर्म ज्ञान मंदिर का निर्माण उनके पैतृक गांव छतरपुर के डाली बाजार में अंतिम चरण में है। उन्होंने मंदिर का फोटो समर्पित करते हुए कहा कि वे अपनी निजी लागत पर पिछले 58 वर्षों से देश दुनिया के लोगों को पर्यावरण बचाने का अभियान चला रखा है। उन्होंने बताया कि आज दुनिया का सबसे बड़ा शत्रु प्रदूषण को भागने के उद्देश्य वे  रात दिन एक कर पौधा रोपण और वृक्षों पर रक्षाबंधन कर  लोगों को जागरूक कर रहे हैं। ताकि प्रदूषण की विभीषिका से देश व दुनियां के लोगों को समय रहते बचाया जा सके। डॉ कौशल ने कहा कि झारखंड के वन विभाग द्वारा संचालित स्थाई और अस्थाई नर्सरी विकसित करना लगभग बंद हो गया है। जिससे लोगों को पर्याप्त पौधा नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में लोगों को पौधे बाजारों में उच्चे दामों में लेना मजबूरी हो गया है। उन्होंने सरकार से पुनः नर्सरी विकसित कर लोगोंको पौधा उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि लोगों को सस्ते व अच्छे किस्म के पौधे उपलब्ध हो सके।
वनराखी मूवमेंट के प्रणेता कौशल ने कहा कि कपूर एक औषधीय गुणों से भरा पौधा है। इसीलिए उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी कपूर का पौधा भेट में दिया और लगाया है। नई दिल्ली से लौटने के दौरान झारखंड स्तरीय महिला समूह कोडिनेटर राजस्थान से ट्रेडिंग कर  लौट रही झारखंड स्तरीय महिला समूह कोऑर्डिनेटर रांची कांके के मेघा मैडम, खूंटी जिला के ललिता मैडम, रामगढ़ गोला के ज्योति मैडम और दुमका के लक्की मैडम को डाल्टनगंज स्टेशन पर नेपाल के रुद्राक्ष,थाईलैंड प्रजाति के आम के पौधा देकर उन्हें सम्मानित करते हुए विदा किया। वहीं सोमवार को पलामू पुलिस अधीक्षक के विशेष अनुरोध पर उनके आवास प्रांगण में नेपाल का रुद्राक्ष और कर्नाटक का फल लगा हुआ चीकू का पौधा लगाया। मौके पर सूरज कुमार जायसवाल, पुलिस कर्मी संजय कुमार,संतोष प्रजापति, सत्य सिंह व रामू उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने