डालटनगंज में सांप ने पिया महिला का दूध, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज |Nimiya Mohalla of Daltonganj city police station area


पलामू।
डालटनगंज शहर थाना क्षेत्र के निमिया मोहल्ला निवासी रंजित कुमार मेहता की पत्नी नीलम देवी के छाती का दूध गुरुवार की सुबह धमनवा सांप ने पी लिया।जिसके वजह से सांप का विष महिला के शरीर में फैल गई।इसके बाद परिजनों के द्वारा उसे झाड़फुक के लिए ले जाया गया।झाड़फुक के बाद भी महिला की तबियत में सुधार नहीं हुआ।इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां डॉक्टर आरके रंजन के देखरेख में महिला का इलाज किया जा रहा है।इलाज के बाद महिला खतरे से बाहर है।वही घटना की जानकारी मिलने पर नीलम के अन्य परिजन अस्पताल पहुंच कर अपने देखरेख में महिला का इलाज करवा रहे है। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि महिला नीलम देवी गुरुवार की सुबह अपने घर में सोई हुई थी।इसी क्रम में सांप ने महिला का दूध पी लिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने