लोकप्रिय मुख्यमंत्री की सोच दूरदर्शी,हर घर तक पहुंच बनाने में हम होंगे कामयाब : दीपक |Maiyan Samaan Yojana


पलामू मुख्यालय का चियांकी हवाई अड्डा ऐतिहासिक कार्यक्रम का गवाह बना। मोदी फोबिया के शिकार लोगों को जननायक की परिभाषा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पलामू आगमन देखकर सीखनी चाहिए, जहां लाखों महिलाओं का हुजूम जननायक की जनसभा में उमड़ पड़ा। ये बातें कही झामुमो नेता दीपक तिवारी ने, जब मईंया सम्मान योजना के शुभारंभ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों पहली बार में पलामू प्रमंडल की धरती से 5 लाख 91 हजार 919 बहनों को रक्षाबंधन के उपरांत खाते में उपहार स्वरूप एक हजार रुपए चले गए। 21 वर्ष से 50 वर्ष की महिलाओं को हर साल बारह हजार रुपए सीधे खाते में देकर स्वावलंबी बनाने की अभियान प्रारंभ कर हेमंत सोरेन सरकार ने चियांकी हवाई अड्डा पर इतिहास रच दिया। जिसकी साक्षी लाखों की भीड़ बनी। दीपक तिवारी ने बताया कि जो लोग पलामू में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जनाधार पर सवाल उठाते थे, उनके लिए ये कार्यक्रम आईना दिखाने का काम किया है। मोदी के नाम पर भीड़ जुटाने का दंभ भरने वाले ना तो कभी ऐसा मंच देखे होंगे ना ही कभी ऐसी ऐतिहासिक भीड़। जो बता रहा है कि अबकी बार हेमंत सोरेन की सरकार दमदार वापसी के लिए तैयार है। दीपक तिवारी ने बताया कि जब से गठबंधन की सरकार आई है भाजपाइयों ने इसे गिराने, अस्थिर करने, परेशान करने की हर संभव कोशिश की है। लेकिन साजिश, षड्यंत्रकारी विपक्षियों को लोकप्रिय मुख्यमंत्री ने जनहित में फैसले लेकर करारा जवाब दिया है। झामुमो के कार्यकर्ता जनता के बीच डटे हुए हैं, उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कृत संकल्पित हैं। कद्दावर मंत्री मिथलेश ठाकुर के निर्देशन में झामुमो कार्यकर्ता हर घर की महिलाओं को योजना से जोड़ने के लिए दिन रात जुटे हैं। घर की मां बहनों को स्वावलंबी बनाने की दूरदर्शिता ने परिणाम भी देना शुरू कर दिया है। ये तभी संभव हुआ है जबसे जनता के हित में कार्यरत जननायक हेमंत सोरेन की सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी लाभ दिलाने का जिम्मा उठाया है। पलामू के सेवादार दीपक तिवारी ने कहा कि झामुमो की सरकार ने नियुक्तियों की भरमार कर दी है। किसानों, महिलाओं, छात्रों के लिए लोककल्याणकारी योजनाएं चलाई है, वहीं हर वर्ग, हर तबके, हर क्षेत्र के लिए हितकारी कार्यक्रम संचालित कर रही है। जिसका लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे उस पर हम सबों की निगाह बनी हुई है। सरकार की सबसे महात्वाकांक्षी मईंया सम्मान योजना का पलामू की धरती से शुभारंभ होने पर दीपक तिवारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री बेबी देवी और पलामू के सिरमौर मंत्री मिथलेश ठाकुर को आभार जताते हुए कहा कि लोगों ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर जता दिया कि प्रदेश में जनता की सरकार है। जो जनहित का काम करेगा, जनता उसके साथ खड़ी रहेगी। जिसका परिणाम आगामी विधानसभा चुनाव में देखने को मिल जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने