कार्यकर्ताओं और माटी की पार्टी है झामुमो : राजेंद्र सिन्हा |JMM workers conference concluded in Satbarwa block of Palamu


पलामू।
सतबरवा के बलवंत सिंह नामधारी कॉलेज में झामुमो के सतबरवा कमिटी ने कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। झामुमो विधानसभा चुनाव की तैयारी में जोर शोर से लगी है, सभी प्रखंडों में कार्यकर्ता सम्मलेन आयोजित किए जा रहे हैं। पलामू में झामुमो के प्रति लोगों के प्रति बढ़ते रुझान बढ़ा है जिससे झामुमो काफी मजबूत हुई है। झामुमो अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा के नेतृत्व में पलामू में कार्यकर्ता सम्मेलन में लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। सतबरवा प्रखंड में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष श्रवण गुप्ता ने की और इस कार्यक्रम का संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष मेघनाद प्रसाद ने किया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता विनय सिंह, भाजपा नेता विकास गुप्ता और विनोद गुप्ता अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए जिन्हें श्री सिन्हा ने पार्टी का अंगवस्त्र और माला पहना कर झामुमो परिवार में शामिल किया। झामुमो अध्यक्ष और कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि राजेंद्र प्रसाद सिन्हा का झामुमो कार्यकर्ताओं ने भव्य तरीके से सैकड़ों मोटरसाइकिल के साथ स्वागत कर कार्यक्रम स्थल तक गए। मुख्य अतिथि राजेंद्र सिन्हा ने  स्व सुरेश प्रसाद जी और श्रीमती उर्मिला देवी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप में केंद्रीय समिति सदस्य सुनील तिवारी, सचिव सन्नू सिद्धिकी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी शुक्ला पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष लल्लन चौधरी शामिल हुए। सतबरवा प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने प्रमुखता में मांग किया कि डाल्टनगंज विधानसभा से झामुमो चुनाव लड़े और उम्मीदवार राजेंद्र प्रसाद सिन्हा हों। श्री सिन्हा की लोकप्रियता पलामू में तेजी से बढ़ी है, उनके कार्य करने के शैली और मदद के लिए चौबीस घंटे तत्पर रहने के सौभाग्य ने उन्हें लोकप्रिय बनाया है। मुख्य अतिथि श्री सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को झामुमो की सभी योजनाओं से अवगत कराते हुए कहा " माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी ने मईया योजना की सौगात माताओं और बहनों को दी हैं, सबों से आग्रह है कि इसका लाभ लें। 200 यूनिट फ्री योजना भी हेमंत सोरेन जी ने दिया है। भाजपा ने तो सतबरवा पिछड़ने पर मजबूर किया है, इनके विधायक सांसद हैं लेकिन वो लोग अपना पांच काम भी नहीं बता पा रहे हैं। झामुमो कार्यकर्ताओं और माटी की पार्टी है, आप सभी कार्यकर्ता सभी पंचायत के एक एक घर में जाए और सबों को झामुमो सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताएं और लाभ दिलाएं सबको। ईमानदारी पूर्वक कार्य करते हुए पार्टी को मजबूत करें, झामुमो डाल्टनगंज सहित पलामू के अन्य सीटों पर भी चुनाव लड़ेगी।" पार्टी में शामिल होने वाले नेता विनय सिंह और अन्य ने कहा झारखंड का विकास सिर्फ झामुमो से हु संभव है, हेमंत सोरेन जी ने झारखंड का मान सम्मान बढ़ाया है। गरीबों के हक के लिए कार्य किया है। इस कार्यक्रम में झामुमो मोर्चा के कोषाध्यक्ष देवानंद भारद्वाज, संगठन सचिव अरविंद चौधरी, प्रखंड उपाध्यक्ष जमिल अहमद खान, मुस्ताक खान, करीम अंसारी, निवास चौधरी, बिहारी मेहता, मो फैजल, मो निजाम, अनिल राम, अजय राम, राम बाबू, राम अवतार सिंह, अनिल सिंह, सोल्जर सिंह, अजीत यादव, अरविंद भुइया गोविंद कुमार समेत सैकड़ों झामुमो के कार्यकर्ता शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने