Jharkhand Halchal: चंपाई सोरेन भी JMM के सिपाही, कल्पना सोरेन ने कही बात...

Jharkhand Halchal: चंपाई सोरेन भी JMM के सिपाही, कल्पना सोरेन ने कही बात...


झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन  को लेकर एक सप्ताह से जारी सियासी उठापठक के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) ने आज कहा कि चंपाई वरिष्ठ नेता हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया X पर अपने मन की बात लिखी है, इस पर मैं कुछ कहना नहीं चाहती हूं।

कल्पना सोरेन ने कहा कि मैं झारखंड मुक्ति मोर्चा की सिपाही हूं। चंपाई भी JMM के सिपाही हैं। चंपाई सोरेन को जो भी बात कहनी थी, उसे पार्टी अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष से कहते तो अच्छा रहता। कल्पना से जब पूछा गया कि चंपाई के जाने से पार्टी को कितना नुकसान हो सकता तो उन्होंने इस सवाल को टाल दिया।


कल्पना सोरेन गुरुवार काे गिरिडीह परिसदन भवन में सदर विधायक सुदिव्य कुमार और JMM जिलाध्यक्ष संजय सिंह की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं से बात की और उनकी समस्या को समझा। इसके अलावा कई लोग यहां अपनी फरियाद लेकर पहुंचे तो उनकी भी बातों को कल्पना सोरेन ने सुना।

परिसदन भवन में ही कल्पना सोरेन के हाथों आपदा राहत, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना समेत विभिन्न योजनाओं के तहत लोगों को राहत का चेक दिया गया। यहां DDC और उपनगर आयुक्त संग बैठक करते हुए उन्होंने कई निर्देश भी दिए।

Chandan kumar

झारखंड का No.1 न्यूज़ portal है। समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ फोटो/वीडियो) शामिल होगी. इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है. संचार इंडिया न्यूज में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवादाता/खबर देने वाला स्वयं जम्मेदार होगा, संचार इंडिया न्यूज उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक, की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने