जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण को नहीं रोका गया तो डायनासोर की तरह समाप्त हो जाएगा मानव जीवनलीला : डॉ कौशल किशोर |International seminar organized at Holiday Inn, Bangkok, Thailand


पलामू।
थाईलैंड के बैंकॉक स्थित हॉलिडे इन में आयोजित इंटरनेशनल सेमिनार इंडो थाई फ्रेंडशिप एशिया समिट को वहां के पूर्व उप प्रधानमंत्री कॉर्न देमोरेंसी और पलामू के लाल ट्री मैन ऑफ झारखंड डॉ कौशल किशोर जायसवाल विश्व व्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वनराखी मूवमेंट के प्रणेता ने संयुक्तरूप से  उद्घाटन किया। इसके बाद उप प्रधानमंत्री ने डॉ कौशल के द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय व उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उन्हें एशिया एचीवर्स व भारत गौरव अवार्ड देकर सम्मानित किया। सम्मान ग्रहण करने के बाद इंटरनेशनल मंच के माध्यम से अपने 26 मिनट के संबोधन के दौरान डॉ कौशल ने  कहा कि दुनियां में बढ़ते प्रदूषण और बदलते जलवायु परिवर्तन को अगर समय रहते नहीं रोका गया तो डायनासोर  की तरह मानव का जीवन लीला भी समाप्त होने में  देर नहीं लगेगी। उन्होंने  उस मंच के माध्यम से दुनियां के तमाम लोगों से जलवायु परिवर्तन व पर्यावरण प्रदूषण की विभीषिका से बचने के लिए अपने धर्मों के साथ पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्रों को अपने जीवन के दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। उन्होने कहा कि  स्वयं और आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित करने के लिए पर्यावरण धर्म को अपनाना ही विकल्प है। इंटरनेशनल सेमिनार में जुटे कई महारथियों ने अपने संबोधन में  पर्यावरणविद डॉ कौशल के इस अपील की न सिर्फ समर्थन व  सराहना की बल्कि सभी को अपने दैनिक जीवन में इसे आत्मसात करने का भी मुख़ालफ़त किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने