भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयान का झामुमो ने किया विरोध, कहा' भाजपा झारखंड को चाहती है तोड़ना |This demonstration was led by JMM Palamu President Rajendra Prasad Sinha


पलामू।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा लोकसभा में झारखंड राज्य के अभिन्न अंग संथाल-परगना, बिहार एवं पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश बनाने के संबंध में दिए गए बयान के विरोध में झामुमो पलामू ने विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व झामुमो पलामू के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने किया। निशिकांत दुबे के इस बयान को झामुमो ने झारखंड विरोधी बयान बताया है और पूरे झारखंड में झामुमो इसका विरोध उग्र तरीके से कर रही है। पूरे झारखंड में निशिकांत दुबे के बयान की निंदा हो रही है। झामुमो अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने कहा "निशिकांत दुबे द्वारा झारखंड तोड़ने की बात सांसद में कहना दर्शाता है कि भाजपा की मंशा झारखंड के टुकड़े करने की है। भाजपा और उसके बाहरी सांसद को माफी मांगनी चाहिए। झारखंड हमारे पूर्वजों और आंदोलनकारियों के कुर्बानियों के बाद मिला है, हजारों लोग शहीद हुए तब जा कर झारखंड बना है, अब भाजपा उसके टुकड़े करना चाहती है। झामुमो ने झारखंड को बनाया है तो झामुमो झारखंड को बचाना भी जानती है। भाजपा के इस झारखंड विरोधी चाल को झारखंड की जनता समझ चुकी है, झारखंड में भाजपा कभी सत्ता में नहीं आने वाली है। देश के लोगों में फूट डालने की राजनीति करते करते ये अब झारखंड को तोड़ने में लग गए हैं। माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी आंदोलनकारी और लड़ कर झारखंड को अलग करने वाले दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी के पुत्र हैं, वो झारखंड को टूटने नहीं देंगे।" इस कार्यक्रम में सचिव सन्नू सिद्धिकी, केंद्रीय समिति सदस्य संजीव तिवारी, सुनील तिवारी, मुन्ना सिन्हा कोषाध्यक्ष रमेश सिंह उपाध्यक्ष राकेश सिन्हा, असफर रब्बानी, कमाल खान वरिष्ठ नेता देवेंद्र तिवारी, हाजी ललन, शाहनवाज बबलू, कलाम नेता नगर अध्यक्ष रंजीत जयसवाल, अध्यक्ष सुशीला मिश्रा, महिला मोर्चा सचिव संजू देवी, कोषाध्यक्ष राजिया नियाजी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष कांति चंद्रवंशी, मंजू देवी संगठन सचिव अनुराग प्रताप सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष फजैल भाई व्यावसायिक मोर्चा अध्यक्ष दीपू चोरिसिया युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बबलू चौधरी, मुकेश चौधरी, संगठन सचिव कृष्ण कन्हैया दुबे, संजय चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष देवानंद भारद्वाज, सिद्धांत पांडेय, सुमित सोनी, राहुल कुमार, अल्पंसख्यक नगरअध्यक्ष सोनम खान, छात्र मोर्चा अध्यक्ष कौशल किशोर, सचिव सैयद फैजल सहित सैकड़ों झामुमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने