षड्यंत्रकारियों को शिकस्त दे हेमंत बने युवाओं के प्रेरणास्रोत : अविनाश देव |Senior JMM leader Avinash Dev congratulated Chief Minister Hemant Soren on becoming the Chief Minister again


पलामू।
हेमंत सोरेन को पुन: मुख्यमंत्री बनने पर झामुमो के वरिष्ठ नेता अविनाश देव ने रांची आवास पर मुलाकात कर माटी के बर्तन में मिष्ठान पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर बधाई दी. मुलाकात के दौरान श्री देव ने मुख्यमंत्री श्री सोरेन से कहा की राजनीतिक विभाजनकारीऔर षड़यंत्रकारियों के साजिश का अंत कर आप ने पूरे झारखंड को अन्याय व षड्यंत्र के खिलाफ डट कर संघर्ष करने की प्रेरणा दी है. इसे हम जैसै युवाओं को प्रेरणा मिली है ,साथ ही इससे झारखंड को एक नई पहचान मिली है। आपने विरोधियों को यह संदेश दिया है की अन्याय के खिलाफ झारखंड घुटना टेकने वाला नहीं है बल्कि झारखंड सच के सवाल पर संघर्ष करने वालों की धरती है। हम जैसे युवा जब विरोधियों के चाल से घबरा रहे थे उस दौर में भी आपने मजबूती के साथ हौसला दिया और डट कर संघर्ष करने की ताकत दी। आपके द्वारा दिए गए हौसले का प्रतिफल है की पांच माह में ही राजनीतिक विरोधियों के साजिश का अंधेरा छटा और सत्य का सूरज निकला। इससे एक बार फिर से यह तथ्य स्थापित हुआ की सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं। साजिशों के अंत के बाद हमारे हेमंत अब अपने बीच है. इससे पूरे झारखंड में हर्ष और उल्लास का वातावरण कायम हुआ है। आने वाला विधानसभा चुनाव में भी फिर से हेमंत राज आयेगा क्योंकि झारखंड को हेमंत पसंद है। इधर विरोधी खेमा मंसूबा पाले हुए हैं अबकी बार हमारी सरकार, किंतु इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने दिखा दिया कि जो लोकतंत्र संविधान कि बात करेगा वही अब राज करेगा। श्रीमती कल्पना सोरेन की विषम परिस्थिति में कुशल नेतृत्व देश भर में आयरन लेडी के रूप में अपनी पहचान दिलाई जिसका  सीधा फायदा झारखंड विधानसभा के चुनाव में मिलेगा। झारखंड में झामुमो के पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी और विरोधी औंधे मुंह गिरेंगे। माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने माटीकला बोर्ड गठन को लेकर सकारात्मक संकेत दिया है। युवाओं को यथोचित स्थान मिलने की आसार है जरूरत है क्षेत्र में निःसवार्थ काम करने की। हम भरोसा देते है पार्टी के वफादार सिपाही के रूप में कार्य करते हेमंत दा से जुड़े रहेंगे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने