आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने रामगढ़ प्रखंड में कार्यकर्ता सम्मेलन का किया आयोजन |Jharkhand Mukti Morcha


पलामू।
आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने रामगढ़ प्रखंड में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष उदय भुइंया और संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष राकेश सोरेन ने किया।मुख्य अतिथि पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि केंद्रीय समिति सदस्य सुनील तिवारी चन्दन प्रकाश सिन्हा एवं जिला सचिव सन्नू सिद्दकी जिला उपाध्यक्ष बालकिशुन उरांव राजेश सिन्हा विवेकानंद सिंह पिछड़ी मोर्चा अध्यक्ष ललन चौधरी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष फैजेल अहमद उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राजेन्द्र सिन्हा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दें ।बुथ कमिटी को मजबूत करने की आवश्यकता है।किसी भी हालत में पलामू के हरेक विधानसभा चुनाव को जितना है। कार्यकर्ताओं को सरकार के द्वारा दी जाने वाली योजनाओं को घर घर बताने का कार्य करें। झारखंड सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं को बताते हुए राजेन्द्र सिन्हा ने कहा कि समाज के हर तबके के लोगों के लिए झारखंड  सरकार योजनाएं चला रहे हैं सर्वजन पेंशन योजना के तहत शत् प्रतिशत लाभुकों को फायदा मिल रहा है सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार एवं नौकरी हेतु लाखों वैकेंसी निकली गई है।बहुत जल्द झारखंड के युवा स्वावलंबी बनेंगे और हम झारखंड वासी दूसरे राज्य पर निर्भर नहीं करेंगे। रोजगार की खोज में झारखंड वासियों को दूसरे राज्यों में पलायन पर रोक लगेगा। भाजपा की यह सोच थी कि हेमंत सोरेन को जेल जाते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा कमजोर हो जाएगा और गरीब गुरबों के आवाज उठाने वाला कोई नहीं रहेगा और झारखंड के संसाधनों को पूंजीपतियों के हाथ में सौंप दी जाएगी लेकिन इसके विपरीत हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने पार्टी के बागडोर को संभाला और झारखंड में पार्टी ने लोकसभा चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन किया और बीजेपी चारों खाने चित हो गई।चंपई सोरेन के नेतृत्व में वर्तमान गठबंधन की सरकार भी बेहतर कार्य कर रही है और लोगों के उम्मीदों पर खरा उतर रहे हैं‌।केंद्रीय समिति सदस्य सुनील तिवारी ने कहा कि रामगढ़ जैसे क्षेत्र में हजारों कि संख्या में कार्यकर्ताओं को जुटना ही बतला रहा है कि इस बार गठबंधन की जीत निश्चित है।चंदन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि भाजपा की सरकार झारखंड के विकास नहीं होने देना चाहती है जब हेमंत सोरेन ने गरीबों को योजनाओं का लाभ देना शुरू किया वैसे ही गलत केस में जेल भेजने का काम किया लेकिन झारखंड के जनता ने लोकसभा में इसका जवाब दे दिया और आने वाले विधानसभा चुनाव में भी सिखाएगी। जिला सचिव सन्नू सिद्दकी ने कहा कि झारखंड का विकास झारखंड मुक्ति मोर्चा से ही सम्भव है। भाजपा ने झारखंड के संसाधनों को अडानी अंबानी जैसे पूंजीपतियों को देना चाहती थी लेकिन हेमंत सोरेन ने इसे रोका और इसी कारण उन्हें एक साजिश के तहत जेल भेज दिया गया। कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से राजेंद्र सिन्हा को डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाने की सहमति देते हुए पार्टी से मांग करने की मांग की।कार्यक्रम में नन्हे खान छतरपुर प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र राम देवानंद भारद्वाज वरिष्ठ नेता बबलू सिंह रंजीत दुबे शिव शंकर राम, रविन्द्र प्रजापति,रामजी राम, शिवनाथ भुइंया, मुस्ताक अंसारी, हरिलाल भुइंया, शिवनन्दन राम, जगदीश राम सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने