124th Martyrdom Day of Lord Virsa Munda:भगवान विरसा मुंडा के शहादत दिवस पर हमें जल,जंगल,जमीन व पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए : झारखण्ड क्रांति मंच


पलामू। झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आज मेदिनीनगर के स्टेशन चौक स्थित धरती आबा भगवान विरसा मुंडा जी के 124 वीं शहादत दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि व सहस्त्र नमन अर्पित किया।
          उक्त अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अपने छोटे जीवन काल में महान आदिवासी संस्कृति के साथ जल,जंगल,जमीन व पर्यावरण की रक्षा का अनवरत संदेश देनेवाले जननायक भगवान विरसा मुंडा जी ने अंग्रेजी सल्तनत के खिलाफ ऐतिहासिक विद्रोह का नेतृत्व कर काले अंग्रेजों की सत्ता को चुनौती देते हुए रांची जेल में जो कूर्बानी दिया,वह हमारी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
        इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए झारखण्ड क्रांति मंच के अध्यक्ष ने कहा कि आज के ऐतिहासिक शहादत दिवस के दिन भी पलामू जिला प्रशासन द्वारा धरती आबा की प्रतिमा की भीषण उपेक्षा व साज-सज्जा से वंचित रखना निंदनीय है।राज्य में चम्पाई सोरेन जी(जेएमएम )के नेतृत्व में सरकार के बावजूद भी धरती आबा की उपेक्षा चिंतनीय है।यही हाल आज शाम को तीसरी बार शपथ लेने जा रहे पीएम मोदी की पार्टी भाजपा का भी है,जो अक्सर जनजातीय गौरव दिवस का क्षद्म प्रलाप कर झारखण्डियों को मूर्ख बनाती है।
         उक्त अवसर पर झारखण्ड क्रांति मंच के पलामू जिलाध्यक्ष विजय राम,नगर अध्यक्ष प्रदीप राम समेत कई लोग उपस्थित थे।
          

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने