Palamu: 8 मई को वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी व राजद नेता तेजस्वी यादव पलामू में आमसभा को करेंगे संबोधित : डॉ. राजकुमार चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष, वीआईपी पार्टी



प्रतिनिधि, पलामू : डालटनगंज शाहपुर स्थित के के हॉस्पिटल के बगल एक निजी आवास में रविवार को वीआईपी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रो राजकुमार चौधरी ने प्रेस वार्ता किया। जिसमे पलामू व गढ़वा के कार्यकारिणी के साथ सभी प्रखंड अध्यक्ष भी शामिल हुए। जिसमें वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा की वीआईपी का नारा, ममता को पार लगाना। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रो राजकुमार चौधरी ने कहा कि आगामी 8 मई को वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ पलामू व गढ़वा का दौरा कर आमसभा को संबोधित करेंगे जिसे लेकर दोनो जिले के नेतृत्वकर्ता को यह निर्देश दिया गया है कि अपने अपने क्षेत्र से अपार जनबल के साथ कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है। साथ ही 10 मई से अपने अपने बूथ पर सजग होकर महागठबंधन समर्पित राजद उम्मीदवार ममता भुइयां के चुनाव चिन्ह लालटेन छाप पर बटन दबाने के लिए घर घर जाकर प्रचार करे ताकि इस बार वीआईपी पार्टी के मतदाता बल का भान सभी पार्टी को हो जाए। प्रेस वार्ता में पलामू जिला अध्यक्ष भारदूल चौधरी, गढ़वा जिला अध्यक्ष सरोज चौधरी, प्रदेश महासचिव मंदीप मल्लाह, राजेंद्र चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमाशंकर चौधरी,जिला कोषाध्यक्ष मनोज चौधरी,जिला प्रवक्ता सुनील कुमार भुइयां, सहित कई लोग शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने