Environmentalist donated sapling: श्राद्धकर्म में केवल सेजिया दान से नहीं पर्यावरण धर्म के तहत पौधा दान करने से ही मिलेगी मृतक की आत्मा को शांति : कौशल किशोर


रांची के कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में हटिया विधायक नवीन जायसवाल की दिवंगत मां शांति जायसवाल के श्राद्धकर्म में शामिल होकर विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने मृतक की आत्मा की शांति व कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए विधायक नवीन जायसवाल को घर का प्रदूषण मुक्त करने वाला सिंगापुर का पौधा फ़ीडललीफ़ व थाईलैंड का बारहमासी आम का पौधा दान कर उसे बच्चों की भांति सुरक्षा देकर लगाने व बचाने की अपील की। उन्होंने पौधा समर्पित करते हुए यह भी कहा कि इससे न सिर्फ मृतक की आत्मा को शांति मिलेगी वरना उसकी छाया भी आपके जीवन में मां की आशीर्वाद की तरह अनवरत मिलता रहेगा जिससे आप सदैव प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहेंगे।

पर्यावरण धर्मगुरु कौशल ने कहा कि उक्त श्राद्धकर्म में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से भी उनकी मुलाकात हुई। श्री मरांडी ने पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल से पर्यावरण में बढ़ रहे प्रदूषण पर वृहद चर्चा करते हुए उसके निदान पर भी लंबी बातें की। उन्होंने पर्यावरण के क्षेत्र में  कौशल किशोर के उल्लेखनीय कार्य व योगदान  की सराहना की।  इस दौरान उन्होंने अपने जन्मभूमि पर  जून माह में विलुप्त प्रजाति के पौधे लगाने की अपील की। बात विचार के दौरान पौधरोपण का कार्यक्रम तय किया गया।

मौके पर दिवंगत शांति जायसवाल के पति शिव शंकर जायसवाल, पुत्र सह हटिया विधायक नवीन जायसवाल पुत्र निशित जायसवाल, गोपाल भगत, विनय जायसवाल,अविनाश जायसवाल संजीव जायसवाल के अलावे प्रतिपक्ष के नेता अमर बावरी रांची  के सांसद संजय सेठ, राज्य सभा सांसद आदित्य साहू , दीपक प्रकाश, व भाजपा संगठन के पदाधिकारी पांकी विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता डाल्टनगंज विधायक आलोक चौरसिया समेत दर्जनों विधायक एवं हटिया  विधानसभा क्षेत्र के हजारो नेता और कार्यकर्ता महिला पुरुष श्राद्धकर्म में शामिल होकर मृतक की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि  दी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने