karnataka Crime: एकतरफा प्यार में कॉलेज गर्ल की नृशंस ह*त्या, सीसीटीवी फुटेज में हुई कैद...

कर्नाटक के हुबली में कांग्रेस नेता निरंजन हीरेमठ की बेटी नेहा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। निरंजन हीरेमठ हुबली धारवाड़ म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में पार्षद हैं। नेहा की उस कॉलेज में ही हत्या कर दी गई, जहां वह पढ़ाई करती थी। उसका कत्ल फयाज नाम के युवक ने किया, जो उसका क्लासमेट भी है। पुलिस के अनुसार फयाज ने चाकू से कई वार नेहा पर किए और मौके से भाग गया। नेहा की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इस पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज भी मिल गई है, जिसकी पुलिस ने जांच की है।
फिलहाल पुलिस ने फयाज को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार फयाज ने नेहा को प्रपोज किया था, जिसे उसने ठुकरा दिया था। इसी के चलते उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। नेहा की हत्या करने वाला फयाज कर्नाटक के ही बेलगावी जिले का रहने वाला है। नेहा हुबली के ही केएलई टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी की छात्रा थी, जिसके कैंपस में ही उसका कत्ल कर दिया गया। नेहा के शव को केंपेगौड़ा अस्पताल में रखा गया है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

एकतरफा प्यार में कॉलेज गर्ल की नृशंस ह*त्या

 एकतरफा प्यार में एक सिरफिरे ने कॉलेज गर्ल की चाकू से गोद-गोद कर बेरहमी से हत्या कर दी। यह वारदात दिन-दहाड़े कॉलेज कैंपस में हुई। यह भयावह वारदात CCTV में कैद हो गई है। फुटेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। खबर है कि फैयाज नाम के एक युवक ने कॉलेज गर्ल को प्रपोज किया था, उसने साफ मना कर दिया। इससे दुखी फैयाज ने यह बड़ा कांड कर गया। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये आरोपी फैयाज को अरेस्ट कर लिया है। दिल को झकझोर देने वाली यह वारदात कर्नाटक के हुबली से उछलकर सामने आई है। पुलिस के हवाले से मीडिया में खबर आई है कि मारी गई नेहा हिरमत हुबली की रहनेवाली थी। नेहा स्थानीय एक कॉलेज में MCA कर रही थी। इसी कॉलेज में फैयाज भी पढ़ता है, वो कई दिनों से नेहा को तंग-तबाह कर रहा था।


इस घटना को लेकर BJP ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को घेरा। कर्नाटक बीजेपी ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर लिखा, “अराजकता शासन का मिशन है – कानून और व्यवस्था एक बुरा सपना है। यह @INCKarnataka सरकार का प्रशासनिक मंत्र है। खुद सीएम @siddaramaiah, यह अराजकता और भाई-भतीजावाद का परिणाम है।” फैयाज ने दिनदहाड़े कॉलेज के बीच में हुबली की छात्रा नेहा हिरेमठ की चाकू मारकर हत्या कर दी, जवाब दो कि तुम अपने तुष्टीकरण शासन के लिए कितने और निर्दोष का बलिदान दोगे।

Chandan kumar

झारखंड का No.1 न्यूज़ portal है। समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ फोटो/वीडियो) शामिल होगी. इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है. संचार इंडिया न्यूज में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवादाता/खबर देने वाला स्वयं जम्मेदार होगा, संचार इंडिया न्यूज उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक, की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने