Jharkhand Heat: झारखंड में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुये स्कूलों के टाइम-टेबल बदला...

Jharkhand Heat: झारखंड में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुये स्कूलों के टाइम-टेबल बदला...


 झारखंड में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुये स्कूलों के टाइम-टेबल बदल दिये गये। क्लास KG से आठवीं कक्षा सुबह 7 बजे से दिन के 11.30 बजे तक एवं क्लास 9 से ऊपर की क्लास सुबह 7 बजे से दिन के 12 बजे तक होगी। यह नियम सरकारी और गैर सरकारी दोनों ही स्कूलों में लागू होगा। इस संबंध में शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। यह नियम 22 अप्रैल से लागू होगा।


शिक्षा सचिव उमा शंकर सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि क्लास केजी से आठवीं तक की कक्षा सुबह 7:00 से 11:30 तक और क्लास 9वीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह 7:00 से 12:00 तक संचालित होगी। उन्होंने अपने आदेश में कहा है कि विभाग का यह निर्णय सभी श्रेणी के सरकारी, गैर सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी स्कूलों में लागू होगा। आदेश में यह भी कहा गया है कि इस दौरान प्रार्थना सभा, खेलकूद या दूसरी गतिविधियां धूप में संचालित नहीं की जायेगी। जिन स्कूलों में मिड डे मील दिया जाता है, वह जारी रहेगा।

Chandan kumar

झारखंड का No.1 न्यूज़ portal है। समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ फोटो/वीडियो) शामिल होगी. इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है. संचार इंडिया न्यूज में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवादाता/खबर देने वाला स्वयं जम्मेदार होगा, संचार इंडिया न्यूज उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक, की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने