Jharkhand Heat: झारखंड में गर्मी कई वर्षो का तोड़ेगी रिकॉर्ड, पारा 45 तक जा सकता है…

Jharkhand Heat: झारखंड में गर्मी कई वर्षो का तोड़ेगी रिकॉर्ड, पारा 45 तक जा सकता है…
रांची समेत पूरे झारखंड में पसीने छुड़ाने वाली गर्मी पड़ रही है। धूप ऐसी मानो की शरीर झुलस जाये। झारखंड के अधिकतर जिलों में पारा 41 डिग्री के पार चला गया है। गर्म हवा के थपेड़े अलग से सताते हैं। आज मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में मौसम का यही हाल रहनेवाला है। उत्तर-पश्चिम से चल रही गर्म हवाओं के चलते झारखंड के अधिकतर हिस्से लू की चपेट में आ गये हैं। 22 अप्रैल को हल्के बादल छाये रहने का अनुमान है। सिमडेगा, चाईबासा, जमशेदपुर और सराईकेला में हल्की बारिश का हो सकती है। हालांकि यह अनुमान बदल भी सकता है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि इस बार पारा 45 डिग्री तक भी जा सकता है। भीषण गर्मी को देखते हुये लोगों से अपील की गई है कि अगर बहुत जरूरी न हो तो दिन के 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक धूप में निकलने से बचे और शरीर में पानी की कमी न होने दे। दिन भर पानी या तरल पेय पदार्थ पीते रहे। ग्लूकोज और सत्तू का भी प्रयोग कर सकते है। अपना सिर और शरीर को ढक कर रखे जब आप बाहर निकलते हो।

Chandan kumar

झारखंड का No.1 न्यूज़ portal है। समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/ फोटो/वीडियो) शामिल होगी. इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है. संचार इंडिया न्यूज में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवादाता/खबर देने वाला स्वयं जम्मेदार होगा, संचार इंडिया न्यूज उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक, की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने